{"_id":"596f907b4f1c1b52768b474e","slug":"1500483779110-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 विद्यालय प्रबंधक व प्रधानाचार्य पर होगा केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
10 विद्यालय प्रबंधक व प्रधानाचार्य पर होगा केस
Updated Wed, 19 Jul 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
10 विद्यालयों के प्रबंधक व प्रधानाचार्य पर केस
खंड शिक्षा अधिकारी ने थाने में दी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
विद्युतनगर। बगैर मान्यता के विद्यालय संचालित करने के मामले में 10 स्कूल प्रबंधकों व प्रधानाचार्यों के विरुद्ध केस दर्ज करने के लिए टांडा कोतवाली व अलीगंज थाने में तहरीर दी गई। खंड शिक्षा अधिकारी ने केस दर्ज कर कार्रवाई करने को कहा है। सीओ टांडा वीरेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
मालूम हो कि जिले में बगैर मान्यता के चल रहे स्कूलों के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर जिला प्रशासन ने अभियान चला रखा है। शासन के निर्देश के बाद जांच अभियान में मिले बिना मान्यता चल रहे कई स्कूलों को नोटिस भी दी जा चुकी है। बसखारी थाने में बीते ऐसे 14 विद्यालयों के प्रबंधक व प्रधानाचार्यों के विरुद्ध केस भी दर्ज कराया जा चुका है। अब टांडा नगर क्षेत्र में नियम विरुद्ध चल रहे विद्यालयों के प्रबंधक व प्रधानाचार्य पर केस दर्ज होने की तलवार लटक गई है। नोटिस दिए जाने के बाद भी स्कूलों का संचालन करने के मामले में एमएसयू एकेडमी व आर्यावर्त शिक्षा निकेतन के विरुद्ध अलीगंज थाने में तथा शकीला पब्लिक स्कूल, जन्नतुलनिशा इंग्लिश मीडियम स्कूल, सीडी एकेडमी, चिश्ती अरविक एकडेमी, साइंस एकेडमी, सरस्वती ज्ञान मंदिर, ग्लोबल एम्बिीसियस स्कूल व एस बलभद्र प्रसाद स्कूल के विरुद्ध टांडा कोतवाली में तहरीर दी गई है। खंड शिक्षा अधिकारी टांडा नगर रामचन्द्र मौर्य ने इन सभी 10 विद्यालयों के प्रधानाचार्य व प्रबंधकों के विरुद्ध बिना मान्यता विद्यालय संचालन के मामले में केस दर्ज करने का पत्र भेजा है। पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी है। सीओ टांडा वीरेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।