फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   पेट्रोल पंप मालिक से रंगदारी मामले का जल्द हो खुलासा

पेट्रोल पंप मालिक से रंगदारी मामले का जल्द हो खुलासा

Tue, 18 Jul 2017 11:47 PM IST
Updated Tue, 18 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
पेट्रोल पंप मालिक से रंगदारी मामले का जल्द हो खुलासा
पेट्रोल पंप मालिक से रंगदारी मांगने वाले का सुराग नहीं
विज्ञापन

व्यापारियों ने जल्द घटना के खुलासे की मांग उठाई
जलालपुर। पेट्रोल पंप मालिक को फोन कर 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले बदमाश का पुलिस अब तक सुराग नहीं लगा सकी है। उधर व्यापार मण्डल ने मामले में आरोपी की अविलंब गिरफ्तारी की मांग बुलंद की है। शीघ्र खुलासा न होने पर एसपी से मिलने की बात कही हैै।

क्षेत्र में घसियारी टोला निवासी पेट्रोल पंप मालिक संदीप मिश्र से गत 15 जुलाई को मोबाइल पर फोन कर 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। फोन करने वाले ने खुद को आजमगढ़ निवासी इमरान बताते हुए कहा था कि तुम्हें मारने की सुपारी दी गई है। 25 लाख रुपये नहीं देने पर उसने दिल्ली में रहकर पढ़ाई कर रहे संदीप के दो बेटों की हत्या की भी धमकी दी। पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को अवगत कराने के साथ केस दर्ज कराया। इमरान के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन कर रही पुलिस अभी तक धमकी देने वाले का सुराग नहीं लगा सकी है। एसओ शकुंतला उपाध्याय ने कहा कि छानबीन की जा रही है। उधर व्यापार मण्डल नगर अध्यक्ष राजेश मिश्र ने घटना का अविलंब पर्दाफाश करने के साथ आरोपी को गिरफ्तारी करने की मांग की है। कहा कि व्यापारी इस मामले में एसपी से मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed