फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   विवाहिता पर खौलता पानी व ज्वलनशील पदार्थ डालकर मारने का प्रयास

विवाहिता पर खौलता पानी व ज्वलनशील पदार्थ डालकर मारने का प्रयास

Mon, 12 Jun 2017 11:48 PM IST
Updated Mon, 12 Jun 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
विवाहिता पर खौलता पानी व ज्वलनशील पदार्थ डालकर मारने का प्रयास
विवाहिता पर खौलता पानी डालकर मारने का प्रयास
विज्ञापन

जिला अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर
कुछ पहले ही ससुराल आई थी महिला
अमर उजाला ब्यूरो
टांडा। कोतवाली टांडा अंतर्गत अजमेरी बादशाहपुर गांव में दहेज के लिए विवाहिता पर खौलता पानी व ज्वलनशील पदार्थ डालकर मार डालने के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है। गंभीर रूप से झुलसी महिला को पहले सीएचसी टांडा, फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर विवाहिता के पिता ने ससुरालीजनों पर पुत्री की हत्या के प्रयास किए जाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने घटना की पुष्टि तो की है, लेकिन मामले में तहरीर मिलने से इंकार किया है।
अजमेरी बादशाहपुर गांव निवासिनी रंजना (27) पत्नी सेवाराम गत दिवस देर शाम खेत से घर लौट रही थी। आरोप है कि इसी बीच पति सेवाराम समेत परिवार के अन्य सदस्य वहां पहुंच गए और उसे रोक लिया। इससे पहले वह कुछ समझ पाती, उन लोगों ने उसके ऊपर खौलता हुआ पानी व ज्वलनशील पदार्थ डाल दिया। इससे वह बुरी तरह झुलसकर गिर पड़ी और तड़पने लगी। आरोप है कि ससुरालीजन उसे तड़पता छोड़कर वहां से भाग खड़े हुए। चीख-पुकार सुनकर इर्दगिर्द के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तो वहां का दृश्य देखकर सन्न रह गए। पुलिस को जानकारी देने के साथ ही बुरी तरह झुलसी महिला को सीएचसी टांडा में भर्ती कराया। यहां हालत की गंभीरता को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बाद में बसखारी थाना अन्तर्गत मोतिगरपुर सुलेमपुर निवासी पिता दूधनाथ पुत्र कौलेसर ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी और केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। एसओ मनोज कुमार पंत ने बताया कि घटना की जानकारी है लेकिन अभी तहरीर नहीं मिली है। छानबीन कराई जा रही है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उधर बताया जाता है कि रंजना का विवाह चार वर्ष पहले सेवाराम के साथ हुआ था। विवाह के बाद से ही उसे दहेज के उत्पीड़ित किया जाने लगा। रंजना बाद में मायके मोतिगरपुर सुलेमपुर चली गई थी। इस पर ससुरालीजनों के विरुद्ध थाने में दहेज उत्पीडन समेत अन्य धाराओं में केस भी दर्ज कराया गया था। गत दिवस ही दोनों पक्षों में सुलह समझौता हो गया और रंजना को फिर ससुराल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed