फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   crime

सफाई से लौट रहे कर्मी की पिटाई पर भड़के सफाईकर्मी

Mon, 27 Jul 2020 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
crime
भीटी। ड्यूटी से लौट रहे एक सफाईकर्मी की पुलिसकर्मी द्वारा पिटाई कर दिए जाने से सफाई कर्मियों में आक्रोश फैल गया। एकजुट सफाई कर्मियों ने खंड विकास अधिकारी कार्यालय के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। साथ ही आरोपी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग कर प्रदर्शन करने लगे। सूचना पर पहुंचे पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने समझाकर जरूरी कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। सफाई कर्मियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 24 घंटे के अंदर संबंधित पुलिस कर्मी के विरुद्ध कार्रवाई नहीं हुई, तो कार्य का बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जगदंबा प्रसाद सफाईकर्मी के पद पर तैनात है। मौजूदा समय में उसकी तैनाती कंदरियावां गांव में है। आरोप है कि सोमवार दोपहर जब वह साफ सफाई कर बाइक से लौट रहा था, तो नगहरा गांव के निकट जांच अभियान चला रही अहिरौली पुलिस ने उसे रोक लिया। साथ ही बाइक सड़क के किनारे खड़ी करने को कहा। सफाईकर्मी के अनुसार उसने अपना कोविड-19 वाला पास भी दिखाया, लेकिन इसके बावजूद उसे नहीं छोड़ा गया। आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस कर्मियों ने उससे अवैध उगाही का प्रयास किया। जब उसने इंकार किया, तो एक पुलिसकर्मी ने उसकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन

इसी दौरान कंदरियावां के ग्राम प्रधान वहां पहुंच गए। उन्होंने जब बताया कि वह उन्हीं के गांव का सफाईकर्मी है, तो इसके बाद उसे छोड़ दिया। सफाईकर्मी ने विकास खंड कार्यालय पहुंचकर अन्य साथियों को जानकारी दी, तो उनमें आक्रोश फैल गया। नाराज सफाईकर्मियों ने खंड विकास अधिकारी कार्यालय के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया और प्रदर्शन करने लगे। वे सभी संबंधित पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करने लगे। प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष नारदमुनि सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ताला खुलवाकर अंदर गए और सफाई कर्मियों से वार्ता कर जरूरी कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद मामला शांत हो सका। सफाई कर्मियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 24 घंटे के अंदर संबंधित पुलिसकर्मी के विरुद्ध कार्रवाई नहीं हुई, तो कार्य का बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed