{"_id":"5f14767d8ebc3e9f6070be78","slug":"crime-ambedkar-nagar-news-lko5315009182","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वृद्धा का शव, छानबीन में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वृद्धा का शव, छानबीन में जुटी पुलिस
विज्ञापन
केदारनगर। इब्राहिमपुर थाना अंतर्गत गुवांव पालीपट्टी गांव में रविवार सुबह एक वृद्धा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जाता है कि उसके गले पर काला निशान था तथा मुंह से झाग निकल रहा था। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी।
गांव निवासी वंशराज पाल अपने 65 वर्षीय मां के शव को रविवार सुबह गोद में लेकर घर से बाहर निकला और गुहार मचा दिया। चाीख पुकार सुनकर जब आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तो वंशराज ने रोते हुए बताया कि उसकी मां का रात में ही निधन हो गया।
ग्रामीणों के अनुसार उन्होंने जब ध्यान से शव को देखा, तो महिला के गले पर काला निशान था, जबकि उसके मुंह से झाग निकल रहा था। मामाल संदिग्ध होने पर ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन
प्रभारी थानाध्यक्ष संजय सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी। इसके बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।