फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   crime

सपना हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, आला कत्ल भी बरामद

Sun, 05 Jul 2020 09:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
crime
टांडा। जीभ काटकर कुल्हाड़ी से वार कर पत्नी की हत्या करने वाले को पुलिस ने रविवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर उसके घर से ही आला कत्ल कुल्हाड़ी भी बरामद कर लिया। बाद में उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

2 जुलाई की रात चिंतौरा निवासी जितेंद्र का अपनी पत्नी सपना से विवाद हो गया था। इसी दौरान जितेंद्र ने पहले अपनी पत्नी की जीभ काटी, इसके बाद उस पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। हमले में सपना गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद जितेंद्र मौके से भाग निकला। गंभीरावस्था में घरवाले उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि आर्थिकतंगी के चलते परिवारीजन उसे लखनऊ ले जाने की बजाए घर लेकर चले गए। शनिवार सुबह सपना की मौत हो गई। टांडा कोतवाली पुलिस ने सपना की मां छज्जापुर निवासी लीलावती की तहरीर पर पति जितेंद्र के विरुद्ध दहेज हत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी। सीओ अमरबहादुर ने बताया कि रविवार को सूचना मिली कि आरोपी जितेंद्र घर छोड़कर भागने के प्रयास में है। इस पर कोतवाली प्रभारी संजय पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed