{"_id":"60bf644d0f15d6a3a4ebdd4dd185d559","slug":"creeping-vehicle-due-to-jaam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम से रेंगते रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम से रेंगते रहे वाहन
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Mon, 31 Aug 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस स्टेशन की एक पटरी पर इंटरलॉकिंग का काम और दूसरी पटरी से अतिक्रमण होने से पूरे दिन रुक रुक कर जाम लगता रहा। अलग अलग चरणों में कई घंटे जाम की स्थिति बनी रही। यातायात पुलिस भी अतिक्रमण के चलते लाचार नजर आई। कई अन्य क्षेत्रों में भी जाम का संकट बना रहा।
विज्ञापन
जिला मुख्यालय पर लगा जाम सोमवार को एक बार फिर एक बड़ी समस्या बन कर उभरा। पूरे दिन लोग जाम से जूझते रहे। अकबरपुर बस स्टेशन क्षेत्र में यह समस्या लगभग पूरे दिन रही। कारण यह कि यहां सौंदर्यीकरण के नाम पर सड़क के किनारे इंटरलाकिंग का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
इसमें बड़े पैमाने पर मनमानी बरती जा रही है। किनारे से खोदी गई मिट्टी को सड़क पर ही डाल देने से अत्यंत व्यस्ततम क्षेत्र होने के चलते लगभग पूरे दिन घंटों जाम की समस्या से लोग जूझते रहे। यहां दूसरी पटरी पर अतिक्रमण हटवाने तक की सुध प्रशासन को नहीं है।
विज्ञापन
इसी प्रकार पुरानी तहसील तिराहा, फैजाबाद मार्ग, नई सड़क, दोस्तपुर मार्ग व मालीपुर मार्ग पर भी जाम की समस्या बनी रही। नतीजा यह रहा कि इसमें फंसकर न सिर्फ देर से विभिन्न सरकारी व निजी कार्यालयों में कर्मचारी पहुंचे, बल्कि छात्र छात्राओं को भी देर से विद्यालय पहुंचने पर विद्यालय प्रशासन की डांट सुननी पड़ी। सबसे अधिक मुश्किल एंबुलेंस में फंसे मरीजों व उनके तीमारदारों को हुई।