फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Cracks in the walls of the new building, tiles breaking

Ambedkar Nagar News: नए भवन की दीवारों में दरार, टूट रहीं टाइल्स

Tue, 19 Nov 2024 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 19 Nov 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
Cracks in the walls of the new building, tiles breaking
मालीपुर रेलवे स्टेशन पर क्षतिग्रस्त यात्री पथ।
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। मालीपुर रेलवे स्टेशन का अधूरा निर्माण यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बना है। एक वर्ष बाद भी प्लेटफार्म नंबर एक का कायाकल्प पूरा नहीं होने से ट्रेनों का संचालन ठप पड़ा है। प्लेटफार्म नंबर एक के पुराने भवन को तोड़कर बनाए गए नए भवन में कई स्थानों पर दरार पड़ने के साथ ही टाइल्स टूटने लगे हैं।
विज्ञापन

अयोध्या से वाराणसी तक रेल लाइन के दोहरीकरण के साथ ही स्टेशन की दशा सुधारने के लिए केंद्र सरकार ने वर्ष 2023 में मालीपुर स्टेशन के कायाकल्प का कार्य प्रारंभ किया। करोड़ों रुपये की लागत से स्टेशन के मुख्य भवन, दो मुख्य लाइन, तीन लूप लाइन तथा तीन आधुनिक प्लेटफॉर्म के निर्माण की मंजूरी मिली। पुराने भवन को जमींदोज कर नए भवन का निर्माण हुआ। कार्य के दौरान कार्यदायी संस्था पर निर्माण में दोयम दर्जे की निर्माण सामग्री प्रयोग करने की शिकायत हुई। अधिकारियों ने इन शिकायतों को दरकिनार कर दिया। अब मुख्य भवन के स्टेशन अधीक्षक कक्ष के सामने की दीवार दरक गई हैं। यहां से कुछ दूरी पर फर्श की टाइल्स भी टूट गई। कक्ष के बगल निर्मित पाथ वे बैठ गया है।
विज्ञापन

शौचालय न होने से दुश्वारियां
स्टेशन के नए भवन को चालू कर दिया गया। प्लेटफॉर्म पर बन रहा शौचालय अभी भी अधूरा है। शौचालय अधूरा होने से यात्रियोंं के साथ ही ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को भी शौच के लिए खुले में जाना पड़ता है। सबसे ज्यादा दिक्कत महिला यात्रियों व बुजुर्गों को होती है। प्लेटफॉर्म नंबर एक का निर्माण पूरा नहीं होने से प्लेटफॉर्म नंबर दो से अप और डाउन गाड़ियों का संचालन मजबूरी बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भवन में दरार और टाइल्स उखड़ने समेत अन्य खामियों की जिम्मेदारी अभी कार्यदायी संस्था के जिम्मे है। इसे ठीक करवाया जाएगा। कर्मचारियों के लिए निर्मित शौचालय जल्द चालू करने का निर्देश दिया गया है। यात्रियों की सुविधा भी जल्द पूरी हो जाएगी। -एके सिंह, अभियंता

यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी हो रही है। जल्द ही सभी चीजें दुरुस्त हो जाएंगी। प्लेटफार्म नंबर एक से ट्रेनों का संचालन शुरू कराया जाएगा। -सुभाष चौहान, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed