फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Cow Smugglers

दो पशु तस्कर गिरफ्तार

Tue, 25 Feb 2020 10:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Cow Smugglers
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र के वाजिदपुर मोहल्ले में पुलिस ने छापामारी कर तीन क्ंिवटल वध प्रतिबंधित पशु मांस बरामद करने के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वध में प्रयुक्त उपकरण भी पुलिस ने बरामद किए। बाद में दोनों आरोपियों को थाने लाया गया। यहां उनके विरुद्ध गोवध निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार प्रभारी कोतवाल प्रदुम्मन सिंह ने मंगलवार सुबह मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक विजय तिवारी, धर्मेंद्र सिंह, शशिकांत, आलोक, कुलदीप सिंह, आशीष शुक्ल आदि के साथ थाना क्षेत्र के वाजिदपुर मोहल्ले में पहुंचकर रसूल अहमद के घर पर छापामारी की। पुलिस टीम को देख आरोपी भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस कर्मियों ने दो आरोपियों को धर दबोचा।
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान रसूल अहमद तथा व रियाज के रूप में हुई। पुलिस ने मौके से तीन कुंतल मांस तथा वध में प्रयुक्त एक बांका, चाकू व काटा बांट समेत अन्य उपकरण भी बरामद किए। पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर थाने लाई। पशु चिकित्साधिकरी बृजेश कुमार को बुलाकर मांस के टुकड़े को जांच के लिए भिजवाया गया है। बाद में दोनों आरोपियों के विरुद्ध गोवध निवारण अधिनियम के तहत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया। कोतवाल प्रद्युम्न सिंह ने बताया कि दोनों को मुकदमा पंजीकृत बाद में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed