फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Couple goes missing after admitting newborn in SNCU

Ambedkar Nagar News: एसएनसीयू में नवजात को भर्ती करा दंपती लापता

Fri, 26 Jul 2024 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
Couple goes missing after admitting newborn in SNCU
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल परिसर स्थित एसएनसीयू वार्ड में 20 जुलाई से भर्ती नवजात का कोई वारिस नहीं है। वार्ड में उसे भर्ती कराकर परिजन नदारद हो गए। अस्पताल प्रशासन ने इस संबंध में कई बार परिजनों को सूचना देकर अस्पताल बुलाया लेकिन शुक्रवार तक कोई नहीं आया। इस संबंध में पुलिस को भी जानकारी दी गई लेकिन विभागीय मामला बताकर पुलिस ने भी पल्ला झाड़ लिया।
विज्ञापन

20 जुलाई को थाना क्षेत्र महरुआ के सरखने किशुनीपुर गांव निवासी श्यामसुंदर अपनी पत्नी सुमन के साथ नवजात बच्चे को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा था। नवजात की तबीयत काफी नाजुक थी, इसके चलते उसे जिला अस्पताल परिसर स्थित एसएनसीयू वार्ड में भर्ती करा दिया गया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल प्रशासन के अनुसार भर्ती कराने के बाद पति-पत्नी वहां से चले गए। इसके बाद नवजात की स्थिति की जानकारी देने के लिए कई बार परिजनों को फोन कर अस्पताल बुलाया गया लेकिन पति-पत्नी में से कोई भी वहां नहीं आया। इस बीच बच्चे की हालत लगातार बिगड़ रही है। एक दिन पहले बृहस्पतिवार को भी अस्पताल प्रशासन ने दंपती को सूचना दी लेकिन आरोप है कि इसके बाद भी वे यहां नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर शुक्रवार को अस्पताल प्रशासन ने इस संबंध में अकबरपुर कोतवाली को पत्र भेजा। जिला अस्पताल प्रशासन के अनुसार अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने यह कहते हुए पत्र लेने से इन्कार कर दिया कि यह उनके विभाग का मामला है। किसी प्रकार का पुलिस केस नहीं बनता है।



डीएम को भेजा गया पत्र
अकबरपुर कोतवाली व महरुआ थाने को इस संबंध में जानकारी दी गई लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। ऐसे में पूरे मामले की जानकारी डीएम को पत्र के माध्यम से दे दी गई है। इसके साथ ही बाल संरक्षण विभाग को भी सूचित कर दिया गया है। - डॉ. ओमप्रकाश, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed