फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   couple consumed poisonous substance and girlfriend died young man condition critical In Ambedkar Nagar

UP News: प्रेमिका ने जहर खाकर दे दी जान, सुना तो प्रेमी ने भी निगला विषाक्त; बोला- जी न सके...लेकिन साथ मरेंगे

Mon, 15 Sep 2025 04:51 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 15 Sep 2025 04:51 PM IST
सार

अंबेडकरनगर में घरवालों की सख्ती से परेशान प्रेमी युगल ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इसमें प्रेमिका की मौत हो गई। जबकि युवक जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहा है। आगे पढ़ें और जानें पूरा मामला... 

विज्ञापन
couple consumed poisonous substance and girlfriend died young man condition critical In Ambedkar Nagar
जानकारी लेती पुलिस, एकत्र गांव के लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी के अंबेडकरनगर में परिजनों की सख्ती के बाद प्रेमी युगल ने जहरीला पदार्थ खा लिया। युवती की मौत हो गई, जबकि युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घरवालों से बात करके जानकारी ली है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों साथ जीने-मरने की कसमें खाते थे। लेकिन, घरवालों को यह मंजूर नहीं था। 

विज्ञापन


घटना जहांगीरगंज थाना क्षेत्र की है। बताया गया कि प्रेमी नदीम (22) और प्रेमिका शाइमा खातून (19) दोनों स्वजातीय थे। दोनों के बीच करीब एक साल से प्रेम संबंध थे। उनके घरवालों को यह बात पता चल चुकी थी। इसको लेकर कई बार दोनों परिवारों में टकराव हो चुका है। घरवालों ने दोनों को एक-दूसरे से मिलने से मना कर दिया था। 
विज्ञापन


घरवालों द्वारा लगाई पांबदी से नाराज होकर रविवार की रात शाइमा खातून ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर घरवाले उसे लेकर आजमगढ़, अस्पताल के लिए निकल गए। रास्ते में नरियांव बावली चौक के पास युवती ने दम तोड़ दिया। इसके बाद घरवाले गुपचुप तरीके से उसे दफनाने की तैयारी करने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी जानकारी नदीम को मिली तो सोमवार की सुबह उसने भी विषाक्त पदार्थ खा लिया। जानकारी होने पर घरवाले आनन-फानन उसे लेकर बसखारी के एक अस्पताल पहुंचे। वहां उसका इलाज चल रहा है। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक अजय प्रताप यादव ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया कि तहरीर मिलने पर जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed