फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Counting of votes will be updated moment by moment on these core sites

इन कोर साइट पर पल-पल होगा मतगणना का अपडेट

Sun, 06 Mar 2022 11:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
Counting of votes will be updated moment by moment on these core sites
अंबेडकरनगर। मतगणना की जानकारी के लिए अब लोगों को राउंड पूरा होने का इंतजार नहीं करना होगा। मतगणना की पल-पल की जानकारी लोगों को होती रहे, इसके लिए चुनाव आयोग के निर्देश पर पहली बार इन कोर साइट पर मतगणना की अपडेट होती रहेगी। इस नई व्यवस्था से मतों की गणना का कार्य भी पूर्व की तुलना में कम समय में पूरी हो जाएगा।
विज्ञापन

मतगणना को हाईटेक करने को लेकर चुनाव आयोग लगातार ठोस कदम उठा रहा है। मतदान प्रक्रिया में सुधार को लेकर जहां विभिन्न ठोस कदम उठाए गए, तो वहीं अब मतगणना का कार्य भी शीघ्र पूरा हो, इसके लिए चुनाव आयोग ने नई पहल की है। पहली बार मतगणना इन कोर साइट पर अपडेट होगी। पूर्व में हुए विधानसभा व लोकसभा चुनाव में पूर्व में राउंड पूरा होने पर ही मतगणना की अपडेट मिलती थी। दरअसल पहले प्रपत्र व मतगणना कर्मी मतों का विवरण पर्यवेक्षक को देते थे, जो कि उसे सत्यापित कर निर्वाचन अधिकारी को देते थे। इसके बाद इसे आयोग की वेबसाइट पर फीड किया जाता था। इसके बाद इसकी जानकारी आमजन को दी जाती थी। इसमें लोगों को मतगणना के बारे में जानकारी विलंब से मिलती थी।
विज्ञापन

इस बार चुनाव आयोग ने नई व्यवस्था की है। पहले राउंड पूरा होने के बाद ही मतगणना की जानकारी दी जाती थी, लेकिन अब नई व्यवस्था के तहत जिस भी टेबल पर मतगणना का कार्य पूरा होगा, उसे मतदान कर्मी इन कोर साइट पर अपडेट कर देगा, जो कि सीधे चुनाव आयोग तक जानकारी हो जाएगी। साथ ही इस संबंध में आमजन को भी पता चल जाएगा। निर्वाचन कार्यालय के शहंशाह ने बताया कि इस अपडेट की जानकारी तत्काल आमजन को भी होती रहेगी। इसके लिए राउंड पूरा होने का इंतजार भी नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम अशोक कुमार कनौजिया ने बताया कि मतगणना की पल-पल की खबर आमजन तक सुचारु रूप से पहुंचती रहे, इसके लिए चुनाव आयोग के निर्देश पर इस बार इन कोर साइट पर अपडेट किया जाता रहेगा। जिस टेबल पर भी मतगणना पूरी होगी, उसका अपडेट इन कोर साइट पर मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed