फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Corona killed five people

कोरोना ने ले ली पांच लोगों की जान

Tue, 27 Apr 2021 12:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Corona killed five people
अंबेडकरनगर। जिले में सोमवार को कोरोना से संक्रमित पांच लोगों की मौत हो गई। एक ही दिन में पांच कोरोना संक्रमितों की मौत के साथ ही जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 53 हो गई है। इस बीच जिले में सोमवार को कोरोना संक्रमण के 52 नए मामले सामने आए। इससे जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1171 हो गई है। जिन क्षेत्रों में सोमवार को कोरोना संक्रमित सामने आए, उन क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने पहुंचकर संबंधित क्षेत्र के नागरिकों को जागरूक किया। साथ ही संबंधित क्षेत्र को सैनिटाइज किए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

जिले में कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है। कोरोना से अब तक जिले में जहां इक्का-दुक्का मौतें होती थीं, वहीं सोमवार को कोरोना के कहर ने पांच लोगों की जान ले ली। सीएमओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में पांच कोरोना संक्रमितों की इलाज के दौरान मौत हो गई। ऐसे में जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 53 हो गई है।
विज्ञापन

इस बीच सोमवार को आई जांच रिपोर्ट के अनुसार जिले में 52 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। ऐसे में जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1171 हो गई है। जिले के जिन क्षेत्रों में सोमवार को कोरोना के नए मामले सामने आए, वहां स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहुंचकर कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए संबंधित क्षेत्र के लोगों को कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को रोकने के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने सोमवार को कोरोना संक्रमण से पांच मरीजों की मौत व 52 नए मामले सामने आने की पुष्टि करते हुए आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना को फैलने से रोकने के लिए सभी जरूरी एहतियात बरतें। अत्यंत जरूरी कार्य पड़ने पर ही घर से बाहर निकलें। घर से बाहर निकलने के दौरान मास्क जरूर लगाएं। सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन करें। भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में जाने से परहेज करें। समय-समय पर खुद को सैनिटाइज करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed