फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   corona

अफवाहों पर न दें ध्यान, टीकाकरण से जीत लेंगे जंग

Thu, 28 Jan 2021 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
corona
अंबेडकरनगर। जिले के 28 बूथों पर बृहस्पतिवार को चले कोरोना टीकाकरण के तीसरे महा अभियान में लाभान्वित होने वाले कर्मचारी गदगद दिखे। उनमें कोरोना से जंग जीतने का जज्बा और मजबूत होता दिखा। टीकाकरण के बाद उत्साहित कर्मचारियों ने कहा कि भारत में अन्य देशों के मुकाबले काफी जल्द टीका आ गया है, यह बेहद खुशी का मौका है। किसी भी नागरिक को कतई किसी अफवाह में पड़ने की जरूरत नही है। टीकाकरण का महा अभियान कोरोना बीमारी का खात्मा सुनिश्चित करेगा। अमर उजाला ने ऐसे उत्साहित कर्मचारियों से बात की।
विज्ञापन

आलापुर सीएचसी में एएनएम सरिता यादव ने कहा कि कोरोना से जंग जीतने में वैक्सीन महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। हम जरूर कोरोना से जंग जीतेंगे। शीघ्र ही देश कोरोना मुक्त हो जाएगा। महिलाओं से आह्वान किया कि बगैर किसी संकोच के टीका बढ़ चढ़कर लगवाएं ओर देश को कोरोना मुक्त करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
विज्ञापन

आलापुर सीएचसी में फार्मासिस्ट के पद पर तैनात अरविंद कुमार ने कहा कि कोरोना वैक्सीन का टीका लगने के बाद उन्हें जो खुशी हुई, उसे शब्दों में बयां नहीं कर सकते। एक दिन पहले जब उनके मोबाइल पर संदेश आया, तो बहुत ही खुशी हुई। कोरोना से जंग लड़ने में उन्हें भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का मौका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलालपुर सीएचसी में तैनात डॉ. मुकेश पाण्डेय ने कहा कि वैक्सीन कोरोना संक्रमण को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। किसी को इसे लेकर किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। आमजन को भी बढ़ चढ़कर टीका लगवाना चाहिए। उन्हें किसी भी प्रकार की अफवाह में नहीं पड़ना चाहिए।
जिला अस्पताल में टीका लगवाकर बाहर निकलीं आंगनबाड़ी कार्यकत्री इंद्रावती ने कहा कि एक दिन पहले उनके मोबाइल पर जब संदेश आया, तो इसकी खुशियां उन्होंने अपने परिवार के साथ बांटा। उन्हें इंतजार था कि जल्द से जल्द सुबह हो और वह टीका लगवा लें। जब उन्हें टीका लगा, तो उन्हें एक सुखद एहसास हुआ।
जिला अस्पताल के लैब टेक्नीशियन टीके सिंह ने कहा कि टीका लगने के बाद उन्हें गर्व महसूस हुआ। दरअसल देश में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण से उन्हें बहुत चिंता था। वैक्सीन आ जाने से अब कोरोना से जंग पूरी मजबूती से लड़ी जा सकेगी। वह भी जंग लड़ने वालों का हिस्सा बन गए हैं।

आलापुर सीएचसी में टीका लगवाकर बाहर निकलीं एकता सिंह ने महिलाओं से आह्वान किया कि कोरोना से निर्णायक जंग जीतने में उन्हें भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी। अभी तो कोरोना योद्धाओं को टीका लग रहा है, लेकिन जल्द ही आमजन को भी लगेगा। ऐसे में उन्हें किसी भी प्रकार की अफवाह में पड़े बगैर बढ़ चढ़कर टीकाकरण अभियान को सफल बनाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed