{"_id":"6012fdc18ebc3e333c452833","slug":"corona-ambedkar-nagar-news-lko562047033","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज 27 बूथों पर चलेगा टीकाकरण अभियान, तैयारी की गई दुरुस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज 27 बूथों पर चलेगा टीकाकरण अभियान, तैयारी की गई दुरुस्त
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कोरोना से जंग जीतने के लिए शुक्रवार 29 जनवरी को जिले के 11 केंद्रों के 27 बूथों पर टीकाकरण अभियान चलेगा। 3133 कोरोना योद्धाओं को कोरोना वैक्सीन टीका लगाने के लिए एक दिन पहले ही सभी जरूरी तैयारियां पूर्ण कर ली गईं। टीकाकरण में किसी प्रकार की बाधा न हो, इसके लिए 135 कर्मचारियों को लगाया गया है। इस बीच एक दिन पहले जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने अभियान में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक कर जरूरी दिशा निर्देश दिए। कहा कि टीकाकरण अभियान को सफल बनाने में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
कोरोना से जंग जीतने के लिए जिले में वैक्सीनेशन का कार्य चल रहा है। गुरुवार को वैक्सीनेशन के तीसरे चरण के बाद 29 जनवरी को चौथे चरण का अभियान चलेगा। जिले के 11 केंद्रों के 27 बूथों पर वैक्सीनेशन होगा, जबकि गुरुवार को तीसरे चरण के अभियान में 11 केंद्र के 28 बूथों पर टीका लगाया गया। शुक्रवार को चलने वाले अभियान को सफल बनाने के लिए सभी जरूरी तैयारियां एक दिन पहले ही पूरी कर ली गईं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. हेमंत ने बताया कि शुक्रवार को 11 केंद्र राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर, जिला अस्पताल, संयुक्त सामुदायिक केंद्र अकबरपुर, सीएचसी भीटी, सीएचसी कटेहरी, सीएचसी बसखारी, सीएचसी टांडा, सीएचसी जहांगीरगंज, सीएचसी जलालपुर व सीएचसी भियांव के 27 बूथों पर टीकाकरण किया जाएगा।
बताया कि प्रत्येक बूथ पर 125 कोरोना योद्धाओं को टीका लगाया जाएगा। ऐसे में चौथे चरण में 3133 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाने का लक्ष्य है। टीकाकरण को सकुशल निपटाने के लिए कुल 135 कर्मचारी लगाए गए हैं। जिन कोरोना योद्धाओं को टीका लगना है, उन्हें एक दिन पहले ही उनके मोबाइल पर संदेश भेज दिया गया है।
विज्ञापन
उधर सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि शुक्रवार को चलने वाले अभियान को सफल बनाने के लिए सभी जरूरी तैयारियां एक दिन पहले ही पूर्ण कर ली गईं। इस बीच गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम राकेश कुमार मिश्र ने अभियान में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक कर निर्देशित किया कि चौथे चरण में चलने वाले अभियान को सफल बनाने में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। यदि कहीं से किसी भी प्रकार की शिकायत सामने आती है, तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।