{"_id":"5fea16b68ebc3e3c8f32f56e","slug":"corona-ambedkar-nagar-news-lko5570895111","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी दफ्तरों में रोज उड़ाई जा रहीं सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां, चेहरे पर मास्क भी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी दफ्तरों में रोज उड़ाई जा रहीं सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां, चेहरे पर मास्क भी नहीं
विज्ञापन
corona
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिले में लगातार सामने आ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों के बावजूद जिले में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो रहा है। सरकारी कार्यालयों में ही सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को जिला अस्पताल, एआरटीओ कार्यालय, डाकघर समेत कई अन्य सरकारी कार्यालयों में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इस दौरान कहीं भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन होता नहीं दिखा। और तो और लाइन में लगे ज्यादातर लोगों ने मास्क भी नहीं लगा रखा था। इसके अलावा सैनिटाइजेशन की भी समुचित व्यवस्था कार्यालयों में नहीं रही।
कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए शासन द्वारा जो गाइड लाइन जारी की गई है, उसका जिले में उचित ढंग से पालन नहीं हो रहा है। न तो मास्क लगाने की अनिवार्यता पर ध्यान दिया जा रहा और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो रहा। बाजारों व सार्वजनिक स्थलों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन होने की बात तो दूर सरकारी कार्यालयों में ही इसकी धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को जब सरकारी कार्यालय खुले तो बड़ी संख्या में विभिन्न कार्यों से लोग संबंधित कार्यालयों में पहुंचे। इनमें ज्यादातर व्यक्ति ऐसे थे, जिन्होंने मास्क ही नहीं लगा रखा था। सोमवार को अमर उजाला टीम ने अलग-अलग सरकारी कार्यालयों का जायजा लिया तो सोशल डिस्टेंसिंग की जगह-जगह धज्जियां उड़ती दिखीं।
अमर उजाला टीम जिला अस्पताल पहुंची तो वहां पर्ची काउंटर पर मरीजों व उनके तीमारदारों की लंबी लाइन लगी हुई थी। इनमें से ज्यादातर ने मास्क नहीं लगा रखा था। और तो और इमरजेंसी वार्ड में भी मरीज व तीमारदारों की भीड़ मौजूद थी, लेकिन यहां भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन होता नहीं दिखा। टीम इसके बाद एआरटीओ कार्यालय पहुंची तो वहां भी लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदकों की लंबी लाइन लगी थी। यहां भी न तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा रहा था और न ही ज्यादातर ने मास्क ही लगा रखा था। कुछ ऐसा ही हाल जिला मुख्यालय स्थित प्रधान डाकघर में भी दिखा। आधार कार्ड बनवाने के लिए सुबह से ही लंबी लाइन लग गई जो दोपहर तक जारी रही। यहां भी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई जा रही थीं। इसके अलावा कृषि भवन, अकबरपुर विद्युत उपकेंद्र समेत कई अन्य सरकारी कार्यालयों में भी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ती दिखीं।
विज्ञापन
सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. रमाकांत मिश्र ने कहा कि यह अत्यन्त दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकारी दफ्तरों में सोशल डिस्टेंसिंग पर जरा भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ज्यादातर सरकारी कार्यालयों में किसी तरह का कोई प्रतिबंध नहीं है। यह उचित नहीं है। सभी दफ्तरों में दूरी का पालन कराया जाए। साथ ही दफ्तरों को सैनिटाइज कराया जाए। चिकित्सक डॉ. नरेश ने कहा कि अभी कोरोना का खतरा टला नहीं है। ऐसे में किसी भी तरह की लापरवाही ठीक नहीं है। सरकारी दफ्तरों में प्रतिदिन नागरिक आते हैं। इसे देखते हुए अभी भी जरूरी प्रबंध बरकरार रखने चाहिए।
सभी दफ्तरों व सार्वजनिक स्थानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जा रहा है। मास्क न लगाने पर कार्रवाई हो रही है। सैनिटाइजेशन भी हो रहा है। यदि कुछ जगहों पर शिथिलता बरती जा रही है तो दिखवाया जाएगा।
- डॉ. पंकज कुमार वर्मा, एडीएम