फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Corona

30 नये कोरोना पॉजिटिव मिले

Tue, 08 Sep 2020 10:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Corona
अंबेडकरनगर। बीते 24 घंटे के अंदर जिले में एक समीक्षा अधिकारी व कलेक्ट्रेट के एक कर्मचारी समेत कोरोना के 30 नये मामले सामने आए। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या 994 हो गई है। सक्रिय केस की संख्या 224 है। अब तक 748 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। यह जानकारी सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने दी। बताया कि जिले में कुल मरीजों की संख्या 994 हो गई है। मंगलवार को 30 नये मामले सामने आए हैं। इसमें एक समीक्षा अधिकारी व एक कलेक्ट्रेट कर्मचारी भी शामिल हैं।
विज्ञापन

बताया कि फिलहाल सक्रिय केस की संख्या 224 है। मरीजों के ठीक होने का औसत बेहतर है। अब तक 748 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। 22 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हुई है। नागरिकों को कोरोना से बचने के लिए एहतियात बरतने की सलाह दी जा रही है। इसके अलावा जांच प्रक्रिया भी तेजी से बढ़ायी जा रही है। राजकीय मेडिकल कॉलेज में लैब शुरू होने के बाद से जांच की संख्या में इजाफा हुआ है। लोगों को परेशान होने की जरूरत नही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed