फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Corona

कोरोना के 14 नए मामले आए सामने

Fri, 21 Aug 2020 03:04 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 03:04 PM IST
विज्ञापन
Corona
अंबेडकरनगर। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 576 हो गई है। गुरुवार को कुल 14 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज आए। इसमें बैंक ऑफ बड़ौदा का एक कर्मचारी भी शामिल है। इससे पहले स्टेट बैंक मुख्य शाखा का भी एक कर्मचारी संक्रमित पाया गया था। इसके चलते अकबरपुर नगर की इन दो बैंक शाखाओं को एहतियातन अगले 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया। दोनों बैंक को पूरी तरह सैनिटाइज करने के साथ ही कर्मचारियों का टेस्ट कराया जाएगा। कोरोना संक्रमण के चलते जिले में अब तक कुल 18 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर 576 हो गई है। फिलहाल इसमें एक्टिव मरीजों की संख्या सिर्फ 173 है। 387 मरीज ठीक होकर अपने घर लौट चुके हैं। गुरुवार को 14 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उधर, जिला अस्पताल में गुरुवार को भी कोरोना संक्रमण की जांच का दौर चला। चिकित्सकों की टीम ने 67 नागरिकों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। 43 लोगों की जांच के लिए नमूना लिया गया। सभी नागरिकों को सुरक्षित व स्वस्थ रहने के लिए घर से बाहर ज्यादा न निकलने की सलाह दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed