{"_id":"68334c55f64abee80b0c29dd","slug":"consumption-of-eggs-halved-in-summer-prices-also-fell-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1011-135457-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: गर्मियों में अंडों की खपत हुई आधी, कीमतों में भी आई गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: गर्मियों में अंडों की खपत हुई आधी, कीमतों में भी आई गिरावट
विज्ञापन
शहर के अयोध्या मार्ग पर स्थित अंडे की दुकान। संवाद
अंबेडकरनगर। उमस भरी गर्मी की दस्तक शुरू होते ही जिले में अंडे की मांग घट गई है। वहीं कीमतों में भी गिरावट आई है। तीन माह तक आठ रुपये में बिकने वाला अंडा अब छह रुपये में मिल रहा है। इससे अंडा उत्पादों व विक्रेताओं को मुनाफे के बजाय घाटा हो रहा है।
जिले में सर्दियों के मौसम में अंडे की खपत प्रतिदिन करीब 12 लाख हो रही थी। बड़ी संख्या में अंडों की बिक्री का सिलसिला अप्रैल तक चला। मांग अधिक होने और आपूर्ति कम होने से अंडे की कीमत आठ रुपये प्रति पीस तक पहुंच गई थी। मई में गर्मी और तपिश बढ़ना शुरू हुई तो अंडों की खपत में तेजी से गिरावट शुरू हो गई। इस समय प्रतिदिन करीब सात लाख अंडे ही बमुश्किल बिक पा रहे हैं। मांग कम होने के स्टॉक बढ़ रहा है। इसी लिए पोल्ट्री फार्म से अंडे कम कीमतों में बेचे जा रहे हैं।
इसके पीछे दूसरी वजह यह भी है कि गर्मी के मौसम में अंडे खराब भी तेजी से होते हैं। इस समय एक कैरेट की कीमत 155 रुपये है, जबकि सर्दियों में इसकी कीमत 180 रुपये से 200 रुपये प्रति कैरेट थी। वहीं, अगर देशी अंडे की बात करें तो बाजार में इसके खरीदार ही नहीं हैं। मुख्य शहर में करीब 10 अंडे के थाेक कारोबारी हैं। खान मार्केट शहजादपुर स्थित दुकानदार मोहम्मद तौहीद का कहना है कि अंडे के दाम घटने का कारण गर्मी है। यह अंडा पंजाब, हैदराबाद, अजमेर और चेन्नई से आता है। जैसे-जैसे गर्मी बढ़ेगी, इनकी संख्या घटती जाएगी।
विज्ञापन
सब्जी मंडी शहजादपुर के दुकानदार गुलाम मोहम्मद ने बताया कि जाड़े के समय बिक्री और दाम बढ़ जाता है। आसपास के फार्म हाउस से अंडे मंगवाए जा रहे हैं, लेकिन मौसम के असर के कारण बिक्री और दाम दोनों पर असर पड़ रहा है।