फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   consumers upset due to Kotedar arbitrary

कोटेदार की मनमानी से उपभोक्ता परेशान

Mon, 11 Apr 2016 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Mon, 11 Apr 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
consumers upset due to Kotedar arbitrary
अंबेडकरनगर कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी को ज्ञापन देनेे जाते इल्तिफातगंज से आए उपभोक्ता। - फोटो : अमर उजाला

इल्तिफातगंज नगर पंचायत के उपभोक्ताओं ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर जमकर धरना प्रदर्शन कर कोटेदार के विरुद्घ अपनी नाराजगी जतायी। प्रदर्शन कर रहे उपभोक्ताओं ने कहा कि कोटेदार आए दिन अपनी मनमानी करता है।

विज्ञापन


वह उपभोक्ताओं के राशन वितरण में लगातार धांधली करता है। इसको लेकर क्षेत्रीय नागरिकों ने अनेक बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत की लेकिन विभाग के जिम्मेदार लोगों ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया।
विज्ञापन


उच्चाधिकारियोे द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने से कोटेदार की मनमानी काफी बढ़ गई है। उनका कहना था कि कोटेदार राशन के वितरण में काफी हीलाहवाली करता है। उन्हें न तो सरकार द्वारा निर्धारित मानक के अनुसार राशन दिया जाता है और न ही मिट्टी का तेल आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा कोटेदार उपभोक्ताओं से हमेशा निर्धारित दर से अधिक की वसूली भी करता है। कोटेदार की इस हरकत से उपभोक्ता खासे परेशान हो चुके हैं। प्रदर्शन के बाद उपभोक्ताओं ने अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर उनसे न्याय की मांग की।


प्रदर्शन करने वालों में जेबा गुलनार, मोहम्मद फैजान, अबू, सुलेमान अख्तर, हसीबुलरर्हमान, मुजीबुर्रहमान व अबू हुरैरा आदि ने एडीएम से मिलकर कोटेदार के विरुद्घ कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed