फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Consumer Commission directed CMO to present

Ambedkar Nagar News: उपभोक्ता आयोग ने सीएमओ को पेश करने का दिया निर्देश

Sun, 14 Jul 2024 10:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 14 Jul 2024 10:20 PM IST
विज्ञापन
Consumer Commission directed CMO to present
सुनवाई के लिए पेश न होने पर पुलिस को दिया निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। महिला की नसबंदी विफल हो जाने के मामले में सुनवाई के लिए पेश न होने पर जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने सीएमओ की गिरफ्तारी के लिए वारंट निर्गत कर दिया है। मामले की अगली सुनवाई 19 जुलाई को निर्धारित करते हुए पुलिस को निर्देशित किया गया है कि संबंधित तिथि पर सीएमओ को पेश किया जाए।
भीटी तहसील के लाठीपुर गांव निवासी लीलावती ने आयोग में दर्ज कराए मामले में बताया कि सीएचसी कटेहरी में पांच मार्च 2010 को नसबंदी कराई। इसके बाद भी वह गर्भवती हो गई। चार अगस्त 2012 को उसने पुत्री को जन्म दिया। इसी मामले को लेकर पूर्व में स्वास्थ्य विभाग ने लोक अदालत के माध्यम से समझौता कर क्षतिपूर्ति किए जाने पर सहमति व्यक्त की। इसके बाद भी कोई क्षतिपूर्ति नहीं दी गई। इसी को लेकर उसने उपभोक्ता आयोग में मामला दर्ज कराया। आयोग ने बीते दिनों सीएमओ को निर्देश दिया कि 45 दिन के भीतर क्षतिपूर्ति मुहैया कराई जाए।
विज्ञापन

लंबा समय बीतने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने इसका संज्ञान नहीं लिया। अब इसी मामले में सुनवाई करते हुए उपभोक्ता फोरम अध्यक्ष दयाराम व सदस्य किरन ने सुनवाई के लिए उपस्थित न होने पर सीएमओ के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया। पुलिस को निर्देश दिया गया कि मामले में सीएमओ को अगली तारीख पर उपस्थित कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed