फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Construction of bridge over river Tamas will be rebuilt

तमसा नदी पर बने पुल का दोबारा होगा निर्माण

Wed, 20 Feb 2019 11:41 PM IST
रवि प्रकाश अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Published by: रवि प्रकाश Updated Wed, 20 Feb 2019 11:41 PM IST
विज्ञापन
Construction of bridge over river Tamas will be rebuilt
पुल - फोटो : अमर उजाला
अंबेडकरनगर। टांडा से रायबरेली तक निर्माणाधीन 232 एनएच पर अकबरपुर तहसील अंतर्गत फरीदपुर गांव के निकट तमसा नदी पर बने पुल का निर्माण नए सिरे से होगा। डीएम सुरेश कुमार के निर्देश पर एसडीएम सदर की अध्यक्षता में गठित तीन सदस्यीय टीम ने जांच के दौरान निर्माण में मानक की कमी पाई। इसके बाद एक कालम पर बने पूरे पुल को तोड़कर उसका नए सिरे से पुल का निर्माण कराया जाएगा। टीम ने पुल निर्माण की सामग्रियों का नमूना लेकर जांच के लिए आईआईटी रुड़की को भेज दिया। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि टांडा से रायबरेली होते हुए बांदा तक एनएच 232 का निर्माण हो रहा है। अकबरपुर तहसील अंतर्गत फरीदपुर गांव के निकट से होकर बह रही तमसा नदी पर बन रहे पुल के निर्माण में बीते दिनों गड़बड़ी पाई गई थी। गड़बड़ी छिपाने के लिए कार्यदायी संस्था गोकुलकृष्णा कांस्ट्रक्शन हैदराबाद ने आननफानन एक कॉलम पर बना एक तरफ का पुल तोड़ दिया। इस बीच शिकायत मिलने पर डीएम ने मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। प्रथम दृष्टया ही निर्माण में मानक की अनदेखी सामने आई। इस पर डीएम ने निर्माण की जांच के लिए एसडीएम सदर अभिषेक पाठक के नेतृत्व में अधिशाषी अभियंता प्रांतीय खंड व राजकीय निर्माण निगम के प्रोजक्ट मैनेजर की टीम गठित कर जांच का निर्देश दिया।
विज्ञापन


साथ ही आईआईटी रुड़की की तकनीकी टीम से जांच कराने के लिए शासन को पत्र भेजा। 
गत दिवस जांच टीम ने डीएम को सौंपी गई जांच रिपोर्ट में कहा कि पुल निर्माण में मानक का पूरा ध्यान नहीं दिया गया। इसमें स्टोन की कमी पाई गई। कंक्रीट की मात्रा भी मानक के अनुरूप नहीं थी। सरिया व कंक्रीट में रिक्त स्थान भी पाया गया। इस पर डीएम के निर्देश पर कार्यदायी संस्था ने एक कालम पर बने पूरे पुल को तोड़ दिया। अब उस पर नए सिरे से निर्माण कराया जाएगा। इस बीच जांच टीम ने पुल निर्माण में प्रयुक्त होने वाली सामग्रियों का जो नमूना एकत्र किया था, उसे जांच के लिए आईआईटी रुड़की को भेजा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यदायी संस्था को भेजा नोटिस
पुल निर्माण में गड़बड़ी पाई गई। कार्यदायी संस्था को एक कालम पर बने पुल को तोड़कर उसके स्थान पर नए सिरे से निर्माण का निर्देश दिया गया है। साथ ही लिए गए नमूनों को जांच के लिए आईआईटी रुड़की को भेजा जा रहा है। इसके अलावा कार्यदायी संस्था द्वारा पुल के दोनों तरफ बैरीकेडिंग पर किसी भी प्रकार का रिफ्लेक्टर नहीं लगाया गया है। इस पर संस्था को नोटिस भेजते हुए रिफ्लेक्टर लगाए जाने का निर्देश दिया गया है। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि कोई दुर्घटना होती है, तो इस पर संस्था के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। 
-अभिषेक पाठक, एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed