फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Constable Suspended

व्यापारी की पिटाई में सिपाही निलंबित

Mon, 13 Apr 2020 09:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
Constable Suspended
अंबेडकरनगर। शिकायत से नाराज पुलिस कर्मियों ने लॉकडाउन के बहाने एक व्यापारी को बुरी तरह पीट दिया। मामले में एसपी ने बेवाना थाने के एक सिपाही को निलंबित कर दिया है। थाने में तैनात एक दरोगा व तीन सिपाहियों को लाइन हाजिर भी किया गया है। हालांकि, लोग इससे संतुष्ट नहीं हैं उनका कहना है कि सभी को निलंबित कर केस दर्ज हो। किसी को इस तरह बेरहमी से पीटने पर जब सामान्य व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर जेल भेजा जाता है तो पुलिस को छूट क्यों।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बेवाना निवासी राहुल गुप्त ने बीते दिनों थाने में तैनात दरोगा व कुछ पुलिस कर्मियों की शिकायत अधिकारियों से की थी। इसमें कहा गया कि अवैध ढंग से बीस हजार रकम मांगी जा रही थी। बहुत दबाव के चलते पांच हजार देना पड़ा। इसी दौरान लॉकडाउन शुरू हो गया। बीते दिनों राहुल जब पत्नी के साथ सब्जी खरीदने के लिए स्कूटी से निकला था। इसी दौरान लॉकडाउन उल्लंघन के बहाने उसे पकड़ लिया गया। थाने लाकर बुरी तरह पिटाई की गई। खुन्नस निकालते हुए लाठी व बेल्ट से पिटाई की गई, जिससे व्यापारी को शरीर के अलग-अलग हिस्सों में गंभीर चोटें आई। मामले ने तूल पकड़ा तो एसपी आलोक प्रियदर्शी ने प्रकरण की जांच सीओ को सौंप दी।
विज्ञापन

इस बीच पुलिस कर्मियों की मनमानी पर एसपी ने सामूहिक कार्रवाई की है। बेवाना थाने में तैनात सिपाही अरुण सिंह को निलंबित कर दिया गया है। दरअसल इसी सिपाही पर आरोप था कि इसी के चलते पूरा घटनाक्रम हुआ है। सिपाही के निलंबन के साथ ही पिटाई में शामिल दरोगा औसाफ अली व हेड कांस्टेबल संदीप और सिपाही संतोष व अजय यादव को लाइन हाजिर कर दिया गया। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि इस तरह के मामलों में ऐसी ही कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed