{"_id":"60c3a5aa8ebc3e16eb049c41","slug":"congressmen-protest-against-inflation-ambedkar-nagar-news-lko582024297","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों का धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों का धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। देश में बढ़ती महंगाई के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय के टांडा रोड स्थित एक पेट्रोल पंप प्रदर्शन कर भाजपा सरकार को हर मुद्दों पर विफल बताया।
धरने की अगुवाई करते हुए उतर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं जनपद प्रभारी प्रदीप कोरी ने कहा कि देश जहां कोविड 19 से जूझ रहा है, वहीं बढ़ती महंगाई, पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में अभूतपूर्व वृद्धि, आवश्यक वस्तुओं की आसमान छूती कीमतों और बेरोजगारी में वृद्धि से युवाओं में निराशा का भाव पैदा हो गया है। जनता पूरी तरह से त्रस्त हो चुकी है।
उन्होंने कहा कि पिछले 13 महीने में पेट्रोल में लगभग 26 रुपये, डीजल के दाम में लगभग 24 रुपये की वृद्धि हुई है। इससे किसान व आम जनता परेशान हो चुकी है। जिलाध्यक्ष अमित कुमार वर्मा ने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों में पिछले पांच महीने में 43 बार वृद्धि दर्ज की गई है, जो प्रत्येक देशवासी के लिए नुकसानदायक है। पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में वृद्धि से महंगाई बढे़गी। इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ेगा। केंद्र सरकार को अविलंब पेट्रोलियम पदार्थों के बढ़े दाम वापस लेने चाहिए।
विज्ञापन
पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार पाल, मीडिया प्रभारी डॉ. विजयशंकर तिवारी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव अख्तर मलिक, प्रदेश सचिव जाफर मूसा ने भी देश में बढ़ती महंगाई के लिए सरकार को घेरा। कहा कि देश में बेरोजगारी तीव्र गति से बढ़ रही है। इससे देश का युवा रोजगार के लिए कराह रहा है। जिला महासचिव अमित जायसवाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाम रसूल छोटू, सुखीलाल वर्मा, आलोक पाठक, अमित कुमार यादव ने कहा कि सरकार सिर्फ भत्तों में कटौती कर रही है और लोगों के रोजगार छीन रही है। देश अभूतपूर्व रूप से आर्थिक मंदी की तरफ बढ़ रहा है।
जिला उपाध्यक्ष अवधेश मिश्र, रावीश शुक्ल व विशाल वर्मा ने युवा से इस सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष कृष्णावती निषाद, विद्याधर शुक्ला, रामकृपाल धावक, नंद कुमार गुप्ता दद्दू, मो. जियाउद्दीन अंसारी व फिरोज अहमद आदि मौजूद रहे।