फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Congressmen demonstrated against inflation

महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

Tue, 05 Jul 2022 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Congressmen demonstrated against inflation
अंबेडकरनगर में विकासभवन के निकट मंहगाई के विरोध में ज्ञापन देने जाते कांग्रेस पदाधिकारी। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विकास भवन के निकट प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार के 100 दिन पूरे हो गए। दावे तो तमाम किए गए थे, लेकिन उसे पूरा करना दूर, समस्याएं और बढ़ गई हैं। महंगाई दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है तो बेरोजगारी के चलते युवा आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं। बाद में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भेजा गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अमित वर्मा ने कहा कि चुुनाव के दौरान बढ़-चढ़कर कहा गया था कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनते ही 100 दिन में समस्याओं को दूर किया जाएगा। अब जबकि 100 दिन पूरे हो गए, तो वादे तो पूरे नहीं किए गए, लेकिन समस्याएं और जरूर बढ़ गईं। महंगाई कम होने की बजाय बढ़ती जा रही है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं। किसान भी मुश्किलों में हैं।
विज्ञापन

मौजूदा समय में धान की रोपाई चल रही है। इसके लिए प्रयोग की जाने वाली डीएपी का दाम एकमुश्त 150 रुपये, तो सुपर खाद का दाम लगभग दो सौ रुपये बढ़ गया। इससे किसानों को तगड़ी चपत लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. विजयशंकर तिवारी, रवीश शुक्ला, संजय तिवारी, गुलाम रसूल छोटू, राहुल, रामजनम दुबे, अशोक सत्यार्थी, जितेंद्र सिंह, इरशाद ने कहा कि बेरोजगारी दूर करने का वादा भी नहीं पूरा किया जा सका है। महिला उत्पीड़न की घटनाओं में तेजी से वृद्धि हुई है। पीड़ितों को न्याय नहीं मिल पा रहा है। इसके बाद भी प्रदेश में विकास की गंगा बहाने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed