फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Congressmen angry over Income Tax Department notice, protest

Ambedkar Nagar News: आयकर विभाग के नोटिस पर भड़के कांग्रेसी, प्रदर्शन

Mon, 01 Apr 2024 02:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Mon, 01 Apr 2024 02:43 PM IST
विज्ञापन
Congressmen angry over Income Tax Department notice, protest
हिरासत में लेकर पुलिस लाइन ले जाए गए पदाधिकारी व कार्यकर्ता
विज्ञापन

लिखा पढ़ी के बाद हुई रिहाई
फोटो 7 व 8
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। पार्टी के बैंक खातों पर रोक तथा इलेक्टोरल बॉन्ड घोटाले के विरोध में शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। केंद्र सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए कहा गया कि संवैधानिक संस्थाओं का असंवैधानिक तरीके से प्रयोग कर लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है। कलेक्ट्रेट की तरफ बढ़ रहे कार्यकर्ताओं ने पुलिस ने रास्ते में ही रोक लिया। हिरासत में लेने के साथ ही बस से पुलिस लाइन ले जाया गया। वहां से बाद में सभी दर्जनों कार्यकर्ताओं को रिहा कर दिया गया।
जिलाध्यक्ष अमित कुमार वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ता जिला कार्यालय से पद मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट की तरफ बढ़े। केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर लोकतंत्र समाप्त करने का आरोप लगाया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि लोकसभा चुनाव में विपक्षी दलों को चुनाव लड़ने से रोकने के लिए संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है। आयकर विभाग ने मनमाने ढंग से न सिर्फ कांग्रेस पार्टी के खातों को फ्रीज कर दिया बल्कि भारी जुर्माना भी लगाया।
विज्ञापन

इंडिया गठबंधन की मजबूती को देखते हुए केंद्र की भाजपा सरकार में बैठे लोग बौखला गए हैं। अमित कुमार जायसवाल, संजय तिवारी, गुलाम रसूल छोटू, रवीश शुक्ला, सुखोलाल वर्मा, से. एतबार हुसैन, अख्तर जमाल अंसारी, विशाल वर्मा, विकल्प मिश्र, आदित्यनरायन तिवारी, हेमंत, राजेश प्रजापति आदि ने कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा घोटाला इलेक्टोरल बॉन्ड है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी जांच करने को लेकर न तो ईडी और न ही आयकर विभाग आगे आ रहा। भारतीय जनता पार्टी पर 4600 करोड़ रुपये से अधिक का इनकम टैक्स बकाया है। उसे नोटिस जारी नहीं किया जा रहा है। इस बीच कलेक्ट्रेट की तरफ बढ़ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिसकर्मियों ने रोक लिया। हिरासत में लेते हुए बस से सभी को पुलिस लाइन ले जाया गया। बाद में जरूरी प्रक्रिया पूरी कर सभी को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed