फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Congress takes out Bharat Jodo Nyay Mashal Yatra

Ambedkar Nagar News: कांग्रेस ने निकाला भारत जोड़ो न्याय मशाल यात्रा

Sun, 14 Jan 2024 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jan 2024 10:15 PM IST
विज्ञापन
Congress takes out Bharat Jodo Nyay Mashal Yatra
अंबेडकरनगर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को भारत जोड़ो न्याय मशाल यात्रा निकाली। पटेलनगर तिराहा से निकली यात्रा गांधी आश्रम पहुंचकर संपन्न हुई।
विज्ञापन

नेतृत्व कर रहे प्रदेश महासचिव व जिला प्रभारी मनोज गौतम ने केंद्र व प्रदेश सरकारों पर हमला बोलते हुए कहा कि सिर्फ पूंजीपतियों का ही विकास हो रहा है। हजारों करोड़ रुपये लेकर पूंजीपती विदेश भाग गए। उद्योगपतियों का हजारों करोड़ रुपये तो माफ कर दिया गया लेकिन कर्ज में डूबे किसानों की कोई सुनने वाला नहीं है। कहा कि देश में पूरी तरह से तानाशाही का माहौल है। आवाज उठाने वालों पर ईडी, आईटी, सीबीआई जैसी संस्था के माध्यम से कार्रवाई कर आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है
जिलाध्यक्ष अमित वर्मा ने कहा कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में मणिपुर से निकली भारत जोड़ो न्याय यात्रा देश में क्रांति लाएगी। यह यात्रा राजनीतिक नहीं, बल्कि वैचारिक है। युवा न्याय योद्धा बनकर यात्रा में शामिल होकर नफरत समाप्त करने व मोहब्बत का संदेश देने के लिए आगे आ रहे हैं। केंद्र सरकार यात्रा को लेकर परेशान है। इसीलिए उसके रास्ते में तरह तरह की बाधा उत्पन्न कर रही है।
विज्ञापन

इस दौरान प्रदेश सचिव अनीस खां, अवधेश शुक्ला, रामकुमार पाल, डॉ. विजयशंकर तिवारी, रवीश शुक्ल, गुलाम रसूल छोटू, विशाल वर्मा, सुखीलाल वर्मा आदि मौजूद रहे। बाद में जलालपुर सुल्तानपुर निवासी अशोक कुमार गुप्ता ने साथियों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed