फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Confusion is being spread about agricultural law

कृषि कानून को लेकर फैलाया जा रहा भ्रम

Sat, 06 Feb 2021 11:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Confusion is being spread about agricultural law
महरुआ। स्थानीय बाजार स्थित हनुमान मंदिर के पास भाजपा कार्यकर्ताओं ने गोष्ठी का आयोजन किया। इसमें केंद्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों के बारे में जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि कृषि कानून को लेकर किसानों के बीच सिर्फ भ्रम फैलाया जा रहा है। किसानों को सही जानकारी देने के बजाय उन्हें सिर्फ गुमराह करने की कोशिश की जा रही है। भाजपा कार्यकर्ता अब किसानों के बीच जाकर इसके लिए जागरूक करेंगे।
विज्ञापन

पूर्व जिलाध्यक्ष व राष्ट्रीय परिषद सदस्य रमाशंकर सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बीते दिनों काफी बेहतर बजट पास किया गया है। इससे आम जनता को आने वाले समय में काफी लाभ मिलेगा। कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकारें आम जनता व किसानों के हितों को लेकर ठोस पहल कर रही हैं। यह विपक्ष के लोगों को हजम नहीं हो रहा है। भाजपा नेता ने कृषि कानून को लेकर विरोध करने वालों पर भी हमला बोला।
विज्ञापन

कहा कि कृषि कानून की आड़ में धरना-प्रदर्शन करने वालों की मंशा कुछ और है। वह सिर्फ किसानों का मुखौटा लगाकर अपनी राजनीतिक साख बचाने व देश को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लगातार राष्ट्रहित में लिए जा रहे फैसले देश विरोधी तत्वों को हजम नहीं हो रहे हैं। आम जनता इसे भलीभांति समझ रही है। आने वाले समय में जनता ऐसे लोगों को मुंहतोड़ जवाब देगी। इस मौके पर भाजपा नेता सुभाष वर्मा, सीताराम सिंह, कालीचरण सिंह, पारसनाथ सिंह, डॉ. सिकंदर, चंदन कुमार, हरिनाथ सिंह, यमुना प्रसाद, सोनी व कालीचरन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed