{"_id":"69cd54ae84e010d471083e42","slug":"community-halls-will-be-built-in-three-village-panchayats-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-153468-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: तीन ग्राम पंचायतों में बनेंगे सामुदायिक भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: तीन ग्राम पंचायतों में बनेंगे सामुदायिक भवन
Wed, 01 Apr 2026 10:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Wed, 01 Apr 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। त्वरित आर्थिक विकास योजनांतर्गत तीन गांवों में सामुदायिक भवन/विवाह घर बनाने की मंजूरी दी गई है। इसके लिए शासन ने 1.95 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है। स्वीकृत परियोजनाओं में सबसे पहले अकबरपुर ब्लॉक के ग्राम परस कटुई में सामुदायिक भवन का निर्माण होगा जिसकी अनुमानित लागत 65 लाख रुपये है।
भीटी ब्लॉक के ग्राम बीरसिंहपुर सरैया में भी इसी लागत में भवन निर्माण की अनुमति दी गई है। इसके अलावा भीटी ब्लॉक के ग्राम दरबपुर में भी 65 लाख रुपये की लागत से विवाह घर बनाने की मंजूरी दी गई है। एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय ने बताया कि सामुदायिक भवनों के बनने से सामाजिक आयोजनों और स्थानीय कार्यक्रमों में सुविधा होगी।
ग्रामीणों ने भी इस पहल को सराहा और उम्मीद जताई कि इससे गांव के विकास में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा। डीडीओ आलोक दत्त उपाध्याय ने बताया कि जल्द ही निर्माण कार्य की योजना बनाई जाएगी और टेंडर प्रक्रिया के बाद निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
तीन ग्रामीण सड़कों की होगी मरम्मत
श्रवण क्षेत्र। कटेहरी विधानसभा क्षेत्र की तीन प्रमुख ग्रामीण सड़कों का लंबे समय से बिगड़ा हाल अब जल्द सुधारने की तैयारी है। विधायक धर्मराज निषाद ने बताया कि ग्रामीणों की लगातार मांग और बढ़ती असुविधाओं को देखते हुए इन सड़कों के पुनर्निर्माण का निर्णय लिया गया है।
पूर्वांचल निधि से लगभग पौने दो करोड़ रुपये की अनुमानित लागत पर इन सड़कों का लेपन कार्य किया जाएगा। विधायक ने बताया कि स्वीकृति मिल चुकी है और टेंडर प्रक्रिया शीघ्र पूरी कराकर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।