फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Committee will investigate under the chairmanship of CDO

सीडीओ की अध्यक्षता में समिति करेगी जांच

Thu, 06 Oct 2022 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Committee will investigate under the chairmanship of CDO
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। गैंगरेप पीड़िता के परिवार द्वारा लगाए जाने वाले आरोपों की जांच सीडीओ की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय टीम करेगी। डीएम सैमुअल पॉल एन ने बुधवार को गांव पहुंचने पर यह घोषणा की। परिवार के सदस्य पुलिसकर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाने के साथ ही कुछ अन्य लोगों पर भी गंभीर आरोप लगा रहे थे।
विज्ञापन

डीएम ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए कहा कि जिला प्रशासन पूरी तरह से परिवार के साथ है। उन्होंने सीडीओ अनुराज जैन की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित करते हुए कहा कि एएसपी संजय कुमार राय व एसडीएम जलालपुर हरिशंकर लाल को भी कमेटी में रखा जा रहा है। तीन सदस्यीय यह कमेटी विधिवत जांच कर अपनी रिपोर्ट देगी। इसके बाद जरूरी निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम ने सभी आरोपियों पर गैंगस्टर लगाए जाने की परिवार की मांग पर सहमति जताते हुए कहा कि यह कार्रवाई तय कराई जाएगी। 48 घंटे के भीतर सभी आरोपियों पर कार्रवाई तय कराने की घोषणा करते हुए कहा कि जांच के बाद अन्य दोषियों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज होगा। शासन से आर्थिक सहायता दिलाने के लिए डीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री कोष से पैसा दिलाने को विधिवत पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालिका की बड़ी बहन द्वारा नौकरी की मांग पर डीएम ने उसे मन लगाकर पढ़ने तथा तकनीकी ज्ञान हासिल करने की सलाह दी। परिवार के सदस्यों के साथ देर तक बात करते हुए डीएम ने घटना को अत्यंत दुखद बताया। कहा कि शासन की प्राथमिकता ऐसे मामलों में कठोरतम कार्रवाई की है। शासन की मंशा के अनुरूप ही इस मामले में हर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed