{"_id":"633c7c7a27190051ad56480a","slug":"committee-officials-flared-up-due-to-chaos-clashes-with-officers-ambedkar-nagar-news-lko6514861115","type":"story","status":"publish","title_hn":"अव्यवस्था से भड़के समिति पदाधिकारी, अफसरों से झड़प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अव्यवस्था से भड़के समिति पदाधिकारी, अफसरों से झड़प
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के टांडा में अव्यवस्था पर अधिकारियों से होती समिति पदाधिकारियों से झड़प।-संवाद
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
टांडा (अंबेडकरनगर)। दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन स्थल व मार्गों का निरीक्षण करने पहुंचे एडीएम व एएसपी से केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति टांडा के पदाधिकारियों की अव्यवस्थाओं को लेकर झड़प हो गई। पदाधिकारियों का आरोप है कि पूर्व में ज्ञापन देने के बावजूद न तो नवरात्रि में बेहतर बिजली आपूर्ति दी जा रही है,और न ही विसर्जन स्थल जाने वाले मार्गों को दुरुस्त किया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि यदि यही हाल रहा तो केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति प्रतिमा विसर्जन कार्य में कोई सहयोग नहीं करेगा। प्रशासन को स्वयं विसर्जन कार्यक्रम की जिम्मेदारी संभालनी होगी।
टांडा नगर व आसपास के क्षेत्रों में स्थापित 156 दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन बुधवार को सरयू नदी के राजघाट पर होगा। विसर्जन कार्यक्रम से एक दिन पहले मंगलवार को एडीएम अशोक कुमार कनौजिया व एएसपी संजय कुमार राय व्यवस्थाओं का जायजा लेने छज्जापुर झारखंडी मंदिर पहुंचे। इस बीच वहां केंद्रीय दुर्गा समिति पदाधिकारियों ने पहुंचकर अव्यवस्थाओं को लेकर कड़ी नाराजगी जताई। अधिकारियों व पदाधिकारियों के बीच इसे लेकर झड़प भी हुई।
समिति अध्यक्ष विशाल मांझी व महामंत्री दिनेश मौर्य ने कहा कि पूर्व में ही 27 सूत्री ज्ञापन सौंपा गया था। न तो बिजली व्यवस्था दुरुस्त हुई और न ही विसर्जन स्थल जाने वाले मार्ग को बेहतर किया गया। मार्ग पर गिट्टी डालकर छोड़ दिया गया है, जिससे आवागमन मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
कहा कि अधिकारियों का रवैया दुर्गा पूजा उत्सव में पूरी तरह असहयोगात्मक रहा है। ऐसे में केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति इस बार विसर्जन शोभायात्रा को संपन्न कराने में कोई सहयोग नहीं करेगा। अधिकारियों ने कहा कि विसर्जन मार्ग को प्राथमिकता के साथ दुरुस्त कराया जा रहा है। अन्य व्यवस्थाएं भी दुरुस्त रहेंगी।