{"_id":"574498f14f1c1b2f2d690ce0","slug":"commissioner-scold-officer-due-to-negligence-of-construction","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माण कार्य में लापरवाही पर अफसरों को फटकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माण कार्य में लापरवाही पर अफसरों को फटकारा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
समीक्षा बैठक हुई।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत सभागार में मंगलवार को मंडलायुक्त एसपी मिश्र की अध्यक्षता में जिलास्तरीय अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें जिले में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होेंने निर्माण कार्य धीमा होने पर कार्यदायी संस्था पैक्सफेड के अधिकारियों को फटकार लगाई और समय पर निर्माण कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
एमडीएम योजना का समुचित लाभ छात्र-छात्राओं को दिलाने के लिए सीडीओ को टीम गठित कर रोजाना विद्यालयों का औचक निरीक्षण किए जाने का निर्देश दिया। मनरेगा मजदूर व पेंशनधारकों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए कैंप लगाकर उनका आधार कार्ड बनवाने को कहा।
विज्ञापन
बाद में मंडलायुक्त ने अहिरौली थाना अंतर्गत लोहिया गांव बीबीपुर रंडौली गांव का निरीक्षण भी किया। वहां ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। मंगलवार सुबह जिले में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करने के लिए मंडलायुक्त एक दिवसीय दौरे पर जनपद पहुंचे। जिला पंचायत सभागार में समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन
निर्माण इकाई पैक्सफेड द्वारा कराए जा रहे कार्यों की धीमी गति होने पर नाराजगी जताई। संस्था के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि न निर्धारित समय पर निर्माण कार्य पूर्ण कराया जाए। निर्माण में गुणवत्ता का भी पूरा ध्यान रखा जाए।
एमडीएम योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि ग्रीष्मावकाश के बावजूद शासन ने विद्यालयों अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को एमडीएम योजना का लाभ दिलाने का निर्देश दिया है। ऐसे में सुबह 9 से 10 बजे के बीच योजना के तहत छात्र-छात्राओं को भोजन उपलब्ध कराया जाए।
सीडीओ नेहा प्रकाश को निर्देशित करते हुए कहा कि योजना में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। मरीजों व उनके तीमारदारों को योजनाओं का समुचित लाभ दिलाया जाए। इस दौरान जिला विकास अधिकारी मथुरा प्रसाद मिश्र, सीएमओ डॉ. जीआर चंद्रा, परियोजना निदेशक उमाकांत त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।