फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Commissioner got the phone of SDM and Tehsildar closed

आयुक्त को बंद मिला एसडीएम और तहसीलदार का फोन

Thu, 02 Jun 2022 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Commissioner got the phone of SDM and Tehsildar closed
अंबेडकरनगर। जिले में सीयूजी नंबरों को लेकर व्याप्त मनमानी से गुरुवार को आयुक्त अयोध्या मंडल का सामना हो गया। टांडा एसडीएम और तहसीलदार का सरकारी नंबर बंद मिला। आयुक्त ने इस पर डीएम से बात कर इस स्थिति पर नाराजगी जताई। कहा कि कोई भी अधिकारी किसी भी स्तर का हो, उसे सीयूजी नंबर को लेकर जिम्मेदारी दिखानी होगी। निर्देश दिया कि इस तरह की पुनरावृत्ति रोकी जाए।
विज्ञापन

सीयूजी नंबरों के प्रयोग को लेकर जिले के विभिन्न विभागों में चल रही मनमानी का दौर रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अमर उजाला ने इस बारे में जनहित को देखते हुए विशेष अभियान चला रखा है। इसका संज्ञान लेते हुए डीएम सैमुअल पॉल एन ने सभी अधिकारियों को बीते दिनों निर्देशित किया था कि सीयूजी नंबरों पर आने वाली कॉल को अनिवार्य रूप से रिसीव किया जाए। डीएम के निर्देश पर सूचना विभाग के रूप में बिजली विभाग के सभी सीयूजी नंबर डालकर यह बताया गया कि इन नंबरों पर कोई भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
विज्ञापन

एक दिन पहले ही अमर उजाला में बिजली विभाग के 30 से अधिक सीयूजी नंबर रिसीव न होने की खबर प्रकाशित हुई थी। सूचना विभाग की पहल के बाद उम्मीद जगी थी कि स्थिति में सुधार होगा, लेकिन अभियंताओं से लेकर उपकेंद्रों को दिये गए सीयूजी नंबरों पर उपभोक्ताओं की बात हो पाना अभी भी चुनौती बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच गुरुवार को आयुक्त अयोध्या मंडल रणदीप रिनवा को भी यहां चल रही लापरवाही रूबरू होना पड़ा। हुआ यह कि एक काम के सिलसिले में आयुक्त ने एसडीएम टांडा दीपक वर्मा से बात करनी चाही तो उनका सीयूजी नंबर स्विच ऑफ मिला। आयुक्त ने अपने स्टेनो से कहा कि तहसीलदार से बात कराई जाए। इस पर तहसीलदार वंशराज राम का सीयूजी भी स्विच ऑफ पाया गया।
आयुक्त ने इसके बाद डीएम को फोन मिलवाया। उनसे बात कर कहा कि सीयूजी को लेकर लगातार शिकायतें आ रही हैं। यह स्थिति ठीक नहीं है। सभी अधिकारियों को कहा जाए कि वे अनिवार्य रूप से सीयूजी नंबर पर आने वाली प्रत्येक कॉल रिसीव करेंगे। यह सभी तरह के अधिकारियों पर लागू होगा। यदि बीएसएनएल की तरफ से कोई दिक्कत है तो उस पर काम कराया जाए। लेकिन यह नहीं हो सकता कि कई जगहों के टावर एक साथ ठप रहें। आयुक्त ने शासन की शीर्ष प्राथमिकता का हवाला देते हुए कहा कि सीयूजी को लेकर सजगता बरती जाए।
बोले तहसीलदार, एसडीएम का फोन नॉट रीचेबल
आयुक्त के फोन मिलाने का जिक्रतहसीलदार से किया गया तो उन्होंने बताया कि मेरे पास कोई फोन किया जा रहा था, ऐसी सूचना नहीं मिली है। कहा कि मैं सभी कॉल रिसीव करता हूं। कई बार नेटवर्क की दिक्कत रहती है। उस समय फोन मिलाने पर हो सकता है बात न हो पाए। उधर एसडीएम के सीयूजी पर रात 8.40 बजे, 8.45 बजे और 9.18 बजे फोन किया गया तो नॉट रीचेबल बताता रहा।

सीयूजी को लेकर दिए निर्देश
सीयूजी नंबरों को लेकर कड़े निर्देश दिए गए हैं। इसमें कोई कोताही स्वीकार्य नहीं होगी। बीएसएनएल को टावरों को बेहतर बनाने के लिए पत्र फिर से भेजा जा रहा है जिससे नेटवर्क का संकट भी दूर हो सके।
सैमुअल पॉल एन, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed