फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Combine owner dies due to electrocution

करंट लगने से कंबाइन मालिक की मौत

Tue, 08 Nov 2022 12:13 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
Combine owner dies due to electrocution
हजपुरा (अंबेडकरनगर)। स्थानीय बाजार में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से कंबाइन मालिक की मौत हो गई जबकि चालक झुलस गया। उसे बाजार के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। सम्मनपुर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

हजपुरा बाजार में लखीमपुर खीरी निवासी कुलवेंद्र सिंह की कंबाइन खड़ी थी। सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे धान की कटाई के लिए कंबाइन जा रही थी। बताया जाता है कि पिपरियापुर कप्तानपुर निवासी चालक विक्रम सिंह जब कंबाइन बाजार से ले जा रहा था तो मालिक कुलवेंद्र (55) कंबाइन पर खड़े होकर साइड बता रहे थे।
विज्ञापन

इसी बीच वे बाजार से गुजर रहे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए। जब तक वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उनकी मौत हो गई। कंबाइन चला रहा विक्रम सिंह भी झुलस गया। सूचना मिलते ही सम्मनपुर थानाध्यक्ष दीपक सिंह रघुवंशी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे व शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर झुलसे चालक को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed