फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Combine machine seizes if necessary system is not installed

जरूरी सिस्टम न लगाने पर कंबाइन मशीन सीज

Sat, 27 Nov 2021 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Combine machine seizes if necessary system is not installed
अंबेडकरनगर। फसल अवशेष खेतों में न जलाएं जाएं, इसके लिए डीएम सैमुअल पॉल एन ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में कंबाइन हार्वेस्टर मालिकों, क्षेत्रीय कृषकों एवं खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक की। डीएम ने कहा कि खेतों में पराली जलाने से दोहरा नुकसान हो रहा है। ऐसे में किसानों को जागरूकता का परिचय देने की जरूरत है। बगैर सुपर स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम या स्ट्रा रीपर लगाए बगैर धान की कटाई न करें। कृषि विभाग लगातार अभियान चल रहा है। गुरुवार को भी एक मशीन सीज की गई है।
विज्ञापन

डीएम ने कंबाइन संचालक, किसान व विभिन्न विकास खंडों के बीडीओ के साथ बैठक की। इसमें खेतों में पराली न जलाने को लेकर दिशा निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि खेतों में पराली जलाने से न सिर्फ पर्यावरण को क्षति पहुंच रही है, बल्कि खेतों की उर्वरा शक्ति क्षीण हो रही है। ऐसे में किसानों को जागरूकता का परिचय देते हुए पराली जलाने से बचना है।
विज्ञापन

कहा कि पराली जलाने को रोकने लिए कंबाइन मशीन संचालकों को भी निर्देश दिया जा रहा है। वह अपनी मशीन में सुपर स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम लगाए या फिर स्ट्रा डीपर। जिला कृषि अधिकारी पीयूष राय ने बताया कि गुरुवार को बसखारी विकास खंड में बगैर एसएमएस सिस्टम व स्ट्रा डीपर के चल रही एक कंबाइन मशीन को सीज किया गया है। इसके अलावा अब तक 21 किसानों से 55 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed