फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Collectorate premises under tight security

कड़े सुरक्षा घेरे में रहा कलेक्ट्रेट परिसर

Sat, 26 Jun 2021 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Collectorate premises under tight security
अंबेडकरनगर। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के नामांकन को देखते हुए शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर कड़े सुरक्षा घेरे में जकड़ा रहा। कलेक्ट्रेट के सामने से होकर अकबरपुर टांडा मार्ग पर यातायात डायवर्जन लागू रहा। सिविल पुलिस के अलावा पीएसी के जवान भी सुरक्षा में तैनात किए गए थे। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष का नामांकन कुशलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय रहा। शनिवार को सुबह डीएम सैमुअल पॉल एन और एसपी आलोक प्रियदर्शी ने फिर कलेक्ट्रेट पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। इसके बाद एडीएम डॉ. पंकज वर्मा ने कलेक्ट्रेट में नामांकन व्यवस्था की प्रक्रिया का जिम्मा संभाला, जबकि सुरक्षा की कमान एएसपी संजय राय के जिम्मे थी।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट गेट से लेकर अंदर तक जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। कलेक्ट्रेट के सामने से होकर अकबरपुर टांडा मार्ग पर सुबह से चार बजे तक यातायात डायवर्जन लागू रहा। सुरक्षा की कमान 3 सीओ, 8 एसओ और 100 सिपाहियों के अलावा एक प्लाटून पीएसी के जवानों ने संभाल रखी थी। समूची प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed