{"_id":"58a0a6364f1c1b5f7ed8412c","slug":"code-violation-complaint-lodged-against-rld-candidate","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकदल प्रत्याशी पर आचार संहिता का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकदल प्रत्याशी पर आचार संहिता का केस
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Sun, 12 Feb 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना अनुमति कार्यालय का संचालन करने पर लोकदल प्रत्याशी के विरुद्ध जैतपुर थाने में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज किया गया है। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को जानकारी मिली कि थाना क्षेत्र अंतर्गत अचल चौराहा पर बिना अनुमति के लोकदल पार्टी कार्यालय का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
इस पर रविवार दोपहर फ्लाइंग स्क्वॉयड प्रभारी प्रदीप तिवारी व नायब तहसीलदार विनोद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उस समय वहां कार्यालय प्रभारी से जब अनुमति के कागजात मांगे गए तो इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी जा सकी। जांच के दौरान कार्यालय में कई पोस्टर व पंपलेट ऐसे मिले जिस पर प्रकाशक व मुद्रक का नाम नहीं था।
विज्ञापन
इस पर फ्लाइंग स्क्वायड प्रभारी प्रदीप तिवारी ने थाने पहुंचकर पार्टी प्रत्याशी बृजेश तिवारी के विरुद्ध आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। एसओ अरविंद पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर पार्टी प्रत्याशी के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन