फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   CM's convoy passed through Tenduaikala toll plaza without stopping

Ambedkar Nagar News: तेंदुआईकला टोल प्लाजा पर बिना रुके गुजर गया सीएम का काफिला

Fri, 20 Jun 2025 10:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
CM's convoy passed through Tenduaikala toll plaza without stopping
मुख्यमंत्री के स्वागत में खड़े लोग।संवाद
राजेसुल्तानपुर/जहांगीरगंज/जलालपुर(अंबेडकरनगर)। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के बाद शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को तेंदुआईकला टोल प्लाजा पर रुकना था। यहां पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात का कार्यक्रम तय था। लेकिन सीएम का काफिला शुक्रवार को बिना रुके ही टोल प्जाला से रवाना हो गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम को लेकर सुबह आठ बजे से ही टोल प्लाजा क्षेत्र में उच्च स्तरीय सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाएं की गई थीं। जिलाधिकारी , पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस अधिकारियों और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती के बीच भाजपा कार्यकर्ताओं का जमावड़ा भी पहुंच गया था।आलापुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों को यह भरोसा था कि मुख्यमंत्री का काफिला यहां संक्षिप्त विराम लेकर कार्यकर्ताओं से भेंट करेगा। इसी उद्देश्य से कई नेताओं ने क्षेत्रीय समस्याओं और विकास संबंधी प्रस्ताव अपने-अपने लेटरपैड पर तैयार कर रखे थे।
विज्ञापन

टोल प्लाजा पर पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, पूर्व विधायक अनीता कमल, संस्कृति प्रकोष्ठ अवध प्रांत के सह संयोजक उपमा पांडे, मंडल अध्यक्ष अरविंद उपाध्याय, सुमन पांडे, डॉ. संजय सिंह, एडवोकेट दिवाकर ओझा, दिनेश पांडे सहित कई प्रमुख नेता मौजूद थे। सभी को प्रशासन ने औपचारिक रूप से स्वागत दल में सम्मिलित किया था। मुख्यमंत्री के काफिले की गति को देखते हुए एक बार लगा कि निर्धारित योजना के तहत टोल प्लाजा पर 2-3 मिनट का ठहराव होगा, लेकिन निर्धारित समय से लगभग 20 मिनट देरी से पहुंचा काफिला अपेक्षा के विपरीत बिना रुके सीधे गोरखपुर की दिशा में बढ़ गया। मुख्यमंत्री ने चलती गाड़ी से हाथ जोड़कर अभिवादन स्वीकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अप्रत्याशित घटनाक्रम के चलते न केवल कार्यकर्ताओं की स्वागत योजनाएं धरी रह गईं, बल्कि विकास प्रस्तावों के प्रत्यक्ष प्रस्तुतीकरण की मंशा भी अधूरी रह गई। मुख्यमंत्री का औपचारिक स्वागत आजमगढ़ जिले के कटका टोल प्लाजा पर संपन्न हुआ, जहां भाजपा जिलाध्यक्ष त्र्यंबक तिवारी के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों की उपस्थिति दर्ज की गई। इस अवसर पर भाजपा उपाध्यक्ष डॉ. रजनीश सिंह, भियांव ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह, प्रेमलता भारती, पूर्व नगर अध्यक्ष देवेश मिश्र, दिव्यांग प्रकोष्ठ के सुधीर सिंह मंटू, रामयस भारती, अनिल सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed