फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   CM gave message to youth and farmers

Ambedkar Nagar News: युवाओं से लेकर किसानों तक को सीएम ने दिया संदेश

Sat, 17 Aug 2024 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 17 Aug 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
CM gave message to youth and farmers
अश्विनी मिश्र
विज्ञापन

अंबेडकरनगर। सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार को यहां पूरे तेवर में नजर आए। युवाओं से लेकर किसानों को भी संदेश दिया। महिलाओं को यह एहसास दिलाया कि भाजपा सरकार ही उनकी हितैषी है। अपराध से लेकर विकास की चर्चा करने के साथ ही उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि विकास की दौड़ में अंबेडकरनगर आगे निकलने वाला है।
कटेहरी विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव से पहले दोबारा जिले में पहुंचे सीएम का हेलीकॉप्टर तय समय पर शनिवार को कटेहरी के देवइंद्रावती महाविद्यालय में दोपहर 12 बजे से ठीक पहले उतर गया। यहां उन्होंने पार्टी नेताओं से मुलाकात करने के साथ ही महाविद्यालय के दूसरे कैंपस में पहुंचकर ऋण वितरण व रोजगार के लिए लगे स्टॉल का जायजा लिया। इसके बाद मंच पर आते ही उन्होंने पूरा फोकस युवाओं के हित और जिले के विकास पर केंद्रित कर दिया। युवाओं को साधते हुए उन्होंने कहा कि आज का मेला 21 हजार युवाओं का रोजगार तय करेगा। युवाओं से सीधा नाता जोड़ते हुए कहा कि हमारा युवा भारत का वर्तमान व भविष्य है। युवाओं के बूते ही यह प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन

युवाओं की तालियों की गड़गड़ाहट के बीच सीएम ने कहा कि हम अगले कुछ दिनों में 60 हजार युवाओं को पुलिस की नौकरी देने जा रहे हैं। अलग-अलग कंपनियां रोजगार दे रही हैं। उद्योगों के आने का भी लाभ युवाओं को मिल रहा है। महिलाओं को कनेक्ट करते हुए सीएम ने कहा कि उनके लिए रक्षाबंधन पर्व पर मुफ्त यात्रा सुविधा प्रदान की गई है। वे अपने साथ एक अन्य व्यक्ति को भी मुफ्त यात्रा करा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम ने कटेहरी से भावनात्मक रिश्ता जोड़ते हुए कहा कि श्रावण मास में श्रवण कुमार की धरती पर आना गौरवशाली है। यह धरती मातृ पितृ भक्ति सिखाने वाली है। उन्होंने किसानों का भी जिक्र करते हुए कहा कि अन्नदाताओं के चलते ही प्रदेश व देश का पेट पलता है। समाज के सभी तबके का अभिनंदन करते हुए सीएम ने भरोसा दिलाया कि अंबेडकरनगर के विकास में कोई कसर बाकी नहीं रहेगी। मंच से वे यह जिक्र करना नहीं भूले कि यहां पहुंचने पर एमएलसी हरिओम पांडेय ने विकास को लेकर चर्चा की। सीएम ने उन्हें भरोसा दिलाया कि विकास के मामले में अंबेडकरनगर और तेजी से आगे बढ़ेगा। अभी भी यह जिला विकास में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article