फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Cloudy, cold increased

छाए रहे बादल, बढ़ी ठंड

Sun, 03 Jan 2021 11:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Cloudy, cold increased
अंबेडकरनगर। दिनभर बादल छाए रहने व गलनभरी ठंड से रविवार को आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त रहा। हाड़कंपाऊ ठंड ने लोगों को घरों व प्रतिष्ठानों में ही दुबके रहने को मजबूर कर दिया। बादल छाए रहने से बारिश की आशंका से जरूरी कार्य के लिए निकलने वाले नागरिक जल्दी काम निपटाकर अपने घर चले गए। इससे बाजारों में समय से पहले ही सन्नाटा पसर गया। इसके चलते दुकानदार भी शाम होते ही दुकानें बंद कर घर का रुख करते दिखाई दिए। उधर, ठंड से बचने के लिए लगभग पूरे दिन लोग अलाव का सहारा लेते दिखे।
विज्ञापन

मौसम दिन-प्रतिदिन खराब होता जा रहा है। रविवार को सुबह तो गलनभरी ठंड के बीच धूप निकली, लेकिन साढ़े दस बजे करीब अचानक बादल छा गए। गलनभरी ठंड के बीच बादल छाने से तापमान में और भी गिरावट हो गई। रविवार को दिन का तापमान तीन डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया। हंड़कंपाऊ ठंड के चलते लोग घरों व प्रतिष्ठानों में ही दुबके रहे। जो लोग जरूर कार्य के लिए घर से बाहर निकले भी, वह खराब मौसम को देखते हुए शाम होते-होते अपने घर चले गए। नतीजा यह रहा कि समय से पहले ही प्रमुख मार्गों व बाजारों में सन्नाटा पसर गया। इसे देखते हुए ज्यादातर दुकानदारों ने भी समय से पहले ही दुकानें बंद कर दीं। बाजारों में सन्नाटा फैलने का एक मुख्य कारण यह भी रहा कि खराब मौसम के चलते ग्रामीण क्षेत्र के ग्रामीण संबंधित बाजारों की तरफ आमतौर पर नहीं गए।
विज्ञापन

लगातार गिरते तापमान के बीच बढ़ती ठंड से बचने के लिए लोग जगह-जगह अलाव का सहारा लेते दिखे। अकबरपुर नगर में अकबरपुर अयोध्या मार्ग, पुराने तहसील तिराहा, फव्वारा तिराहा, शहजादपुर चौक, पहितीपुर चौराहा, दोस्तपुर चौराहा, अकबरपुर रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, पटेलनगर तिराहा, कलेक्ट्रेट के निकट के अलावा टांडा, जलालपुर, आलापुर व भीटी तहसील के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर पूरे दिन अलाव जलते रहे। इसका राहगीरों ने भी लाभ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed