फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Clouds and sunshine played hide and seek throughout the day, humidity made people miserableSend feedback

Ambedkar Nagar News: दिनभर बादल-धूप की आंखमिचौली, उमस ने किया बेहाल

Thu, 26 Jun 2025 10:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
Clouds and sunshine played hide and seek throughout the day, humidity made people miserableSend feedback
माैसम ठंडा होने पर राजकीय डॉ अंबेडकर उद्यान पार्क में जुटी बच्चाें की भीड़।संवाद
अंबेडकरनगर। मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। सुबह हल्के बादली के चलते बारिश की संभावना बनी रही, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही धूप और उमस ने लोगों को परेशान किया। वहीं शाम को मौसम ने तेजी से करवट ली तो आसमान में काले बादल छा गए और हल्की बूंदाबांदी भी हुई, जिसके बाद शहर के पार्क गुलजार हो गए।
विज्ञापन

अकबरपुर शहर में दिन के समय चटख धूप निकलने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। धूप के साथ बढ़ी आर्द्रता ने गर्मी का प्रभाव और अधिक बढ़ा दिया। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे, किंतु बारिश नहीं हो सकी। भरपूर मात्रा में बारिश न होने से खेतों में बोआई का कार्य प्रभावित हो रहा है। विशेषकर धान की नर्सरी तैयार कर चुके किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। तेज धूप व उमस के चलते दोपहर के समय सड़कों पर भी सन्नाटा रहा। सार्वजनिक स्थलों पर लोग छांव या पेड़ की ओट में खड़े होकर गर्मी से बचाव करते दिखाई दिए।
विज्ञापन

शाम करीब साढ़े पांच बजे काले बादल छाए और बूंदाबांदी भी हुई, जिससे कुछ राहत मिली। शहर के राजकीय डॉ. आंबेडकर पार्क में बच्चों की भीड़ उमड़ी। बच्चों ने झूलों का आनंद लिया। बड़े भी एक दूसरे से गप्पे लड़ाते नजर आए। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया। स्वास्थ्य विभाग ने भीषण गर्मी को देखते हुए नागरिकों को अधिक समय तक धूप में न निकलने, हल्के वस्त्र पहनने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी है। विशेष रूप से वृद्ध, छोटे बच्चे व हृदय व रक्तचाप संबंधी समस्याओं से ग्रस्त लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहीं बदली, कहीं धूप

जलालपुर क्षेत्र में मौसम हल्का ठंडा रहा। बादल और सूरज की लुका-छिपी होती रही, लेकिन वर्षा नहीं हुई। तेज हवाएं कुछ समय तक राहत देती रहीं, परंतु उमस कम नहीं हो सकी। भीटी क्षेत्र के किसानों को वर्षा का इंतजार है। कटेहरी क्षेत्र में दिनभर बादल और धूप के बीच बदलाव की स्थिति बनी रही। मौसम कभी हल्का ठंडा तो कभी धूप की तपिश रही। आलापुर और बसखारी क्षेत्र में दिनभर धूप का वर्चस्व रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed