फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Clash with police, 227 protesters arrested

पुलिस से हुई झड़प, 227 प्रदर्शनकारी गिरफ्तार

Wed, 27 Jan 2021 11:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jan 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Clash with police, 227 protesters arrested
अंबेडकरनगर में कृषि कानून के विरोध में ट्रैक्टर रैली निकालते सपा कार्यकर्ता। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। नए कृषि कानून के विरोध व आंदोलित किसानों के समर्थन में मंगलवार को सपा व कांग्रेस ने कई जगह ट्रैक्टर रैली निकाली। कांग्रेस ने सिर्फ जमुनीपुर में रैली निकाली तो वहीं सपाइयों ने जिला मुख्यालय समेत कई क्षेत्रों में रैली निकाल कर प्रदर्शन किया। हालांकि सभी जगहों पर मुस्तैद पुलिसकर्मियों ने उन्हें थोड़ी दूर बाद ही रोक दिया। पुलिसकर्मियों से जगह-जगह झड़प भी हुई।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के अकबरपुर पुराने तहसील तिराहे पर ट्रैक्टर रैली लेकर पहुंचे किसानों की पुलिसकर्मियों से नोकझोंक हुई। एक ट्रैक्टर चालक की पिटाई करने से नाराज भाकियू कार्यकर्ताओं व किसानों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन कर दिया। इससे तमसा पुल के दोनों तरफ सड़क जाम हो गई। जिले के अलग-अलग थानों में कुल 227 कार्यकर्ताओं व नेताओं की गिरफ्तारी करते हुए पुलिस टीम ने 14 ट्रैक्टरों को सीज किया।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर सपा की रैली का नेतृत्व पूर्व मंत्री राममूर्ति वर्मा ने किया। उनके नेतृत्व में ट्रैक्टर रैली दोहरीपुर से अरिया तक निकली। पुलिसकर्मियों ने यहां सभी को रोक दिया। उनके अलावा रवींद्र प्रताप सिंह, अनिल मिश्र, आनंद वर्मा, विधानचंद्र चौधरी, रामसुंदर गौड़, जगदीश राजभर आदि को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकरी व कार्यकर्ता दोपहर को आधा दर्जन ट्रैक्टर लेकर शहजादपुर की तरफ से अकबरपुर पुराने तहसील तिराहा पहुंच गए। पुलिसकर्मियों ने तत्काल तहसील तिराहे पर बैरियर लगा दिया गया। रैली लेकर पहुंचे किसान नेताओं ने गायत्री मंदिर के पास ट्रैक्टर को सड़क पर खड़ा कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। आरोप है कि एक पुलिसकर्मी ने ट्रैक्टर चालक की पिटाई कर दी। इससे भड़के किसानों ने पुलिस के विरुद्घ नारेबाजी करते हुए मार्ग जाम कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलालपुर क्षेत्र में सपा नेता केशव पटेल, धर्मेंद्र यादव, राजेंद्र चौधरी, संदीप चौधरी, अंकुश पटेल, महेंद्र यादव ने कर्बला बाजार से ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकालने का प्रयास किया। जलालपुर पुलिस ने कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। उधर, सपा विधायक सुभाष राय के आवास पर एसडीएम भरतलाल सरोज व सीओ अशोक कुमार सिंह लगभग पूरे दिन मुस्तैद रहे। बाद में विधायक समेत वरिष्ठ सपा नेता अनीसुर्रहमान, नदीम अंसारी, अबुल बशर अंसारी, राजितराम यादव, फूलचंद यादव को हिरासत में लिया गया। जलालपुर सुरपुर मार्ग पर पूर्व विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष आलोक सिंह यादव, पप्पू वर्मा आदि की रैली निकालने पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया। समाजवादी नौजवान सभा के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष शिवम वर्मा ने समर्थकों के साथ रैली निकाल कर कृषि कानून का विरोध किया। जलालपुर विधानसभा क्षेत्र में वरिष्ठ नेता सिद्धार्थ मिश्र के नेतृत्व में किसानों के समर्थन में दर्जनों साथियों के साथ ट्रैक्टर यात्रा निकाली गयी।
टांडा में सपा के नेताओं ने विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष संदीप यादव व कृपाराम वर्मा के नेतृत्व में कृषि कानून के विरोध में ट्रैक्टर रैली निकाली। रैली टांडा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से होते हुए टांडा तहसील परिसर पहुंची। सूचना पर पहुंची टांडा कोतवाली पुलिस ने रैली निकाल रहे सपा के जिला महासचिव मुजीब अहमद सोनू सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं को रोक लिया। बसखारी में पूर्व एमएलसी विशाल वर्मा की अगुवाई में सपा नेताओं ने मोतिगरपुर से कृषि कानून के विरोध में ट्रैक्टर रैली निकालने का प्रयास किया।
बसखारी थानाध्यक्ष श्रीनिवास पांडेय ने दलबल के साथ पहुंचकर रोकने का प्रयास किया। जबरन ट्रैक्टर आगे बढ़ाने पर पुलिस ने छह चालकों को हिरासत में ले लिया। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख टांडा वासुदेव वर्मा, पूर्व प्रमुख बसखारी विजय वर्मा, त्रिभुवन वर्मा, दिनेश वर्मा, कुलदीप, विनोद कन्नौजिया, फूलचंद, ललित यादव आदि मौजूद रहे। भूलेपुर गांव से मुसाब अजीम के नेतृत्व में किसानों ने रैली निकाली। सिंहपुर चौराहे पर हंसवर पुलिस ने पूर्व प्रधान रविंद्र यादव, रामसुरेश यादव, अबू बकर, मोहम्मद वसीम खान, हरकेश कनौजिया व बाबूराम को हिरासत में ले लिया। केदारनगर में सपा नेता विजय यादव के नेतृत्व में कृषि कानून के विरोध में में ट्रैक्टर रैली निकाली गई। पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक सपा नेताओं को हिरासत में ले लिया। आलापुर प्रतिनिधि के अनुसार समाजवादी युवजन सभा जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न यादव बब्लू, भीमलाल कनौजिया विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष आलापुर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कृषि कानून के विरोध में रैली निकाली।

भीटी में पूर्व विधायक जयशंकर पांडेय के नेतृत्व में रैली निकाली गई। इस दौरान पुलिस ने पूर्व विधायक समेत सुरेंद्र यादव, अनिल निषाद, राहुल यादव, पवन यादव, रामअरज यादव, मुकेश सिंह, रामगोपाल सिंह, सुरेश श्रीवास्तव, मोहम्मद सलीम को हिरासत में ले लिया। महरुआ में आनंदनगर के पास कृषि कानून के विरोध में सपा नेता आशीष पांडेय उर्फ दीपू, दयाराम यादव, पवन यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख शेषकुमार वर्मा आदि ने ट्रैक्टर रैली निकालने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस की सख्ती के चलते सफल नहीं हुए। पुलिस टीम ने मौके से मिले आठ ट्रैक्टर कब्जे में ले लिए। कटेहरी क्षेत्र में सपा नेता नंदू यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली। जिले के अलग-अलग थानों में कुल 227 सपा, कांग्रेस व भाकियू नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी हुई। पुलिस टीम ने कुल 14 ट्र्ैक्टरों को सीज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed