फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Claimants bought 1769 leaflets on the last day

अंतिम दिन दावेदारों ने खरीदे 1769 पर्चे

Fri, 16 Apr 2021 11:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Claimants bought 1769 leaflets on the last day
अंबेडकरनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर 29 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए 17 व 18 अप्रैल को होने वाले नामांकन से एक दिन पहले तक नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। अंतिम दिन कुल 1769 नामांकन पत्र खरीदे गए।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के विभिन्न पदों के लिए 29 अप्रैल को मतदान होना है। इसके लिए 17 व 18 अप्रैल को नामांकन होना है। नामांकन प्रक्रिया के एक दिन पहले तक दावेदारों व उनके प्रतिनिधियों ने संबंधित विकास खंड कार्यालय पहुंचकर नामांकन पत्रों की खरीदारी की।
विज्ञापन

सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचस्थनीय डॉ. महेशचंद्र द्विवेदी ने बताया कि अकबरपुर विकास खंड में ग्राम प्रधान पद के लिए 30, बीडीसी के लिए 26 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। इसी प्रकार रामनगर विकास खंड में ग्राम प्रधान पद के लिए 16, बीडीसी के लिए 35, ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 227, जहांगीरगंज में ग्राम प्रधान पद के लिए 13, बीडीसी के लिए 13 व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 123 पर्चे बिके।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलालपुर में ग्राम प्रधान पद के लिए 20, बीडीसी के लिए 24 व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 181, भियांव में ग्राम प्रधान पद के लिए 21, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए नौ व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 141, टांडा में ग्राम प्रधान पद के लिए 48, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 39 व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 95, भीटी में ग्राम प्रधान पद के लिए 33, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 28 व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 159 नामांकन पत्र बिके।

कटेहरी में ग्राम प्रधान पद के लिए 36, बीडीसी के लिए 79 व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 187, बसखारी विकास खंड में ग्राम प्रधान पद के लिए 13, बीडीसी के लिए 18 व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 106 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। इसके अलावा जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 46 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed