{"_id":"6912301a8518a1e1c00a5878","slug":"civil-service-trainees-got-acquainted-with-the-working-style-of-the-departments-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-145074-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: सिविल सेवा के प्रशिक्षु विभागों की कार्यशैली से हुए रूबरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: सिविल सेवा के प्रशिक्षु विभागों की कार्यशैली से हुए रूबरू
Tue, 11 Nov 2025 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Tue, 11 Nov 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एकेडमी ऑफ सिविल सर्विसेज मंसूरी से सिविल सर्विसेज के 12 प्रशिक्षणरत अधिकारियों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व, पुलिस और विकास विभाग की कार्यशैली और विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में समझा।
डीएम अनुपम शुक्ला, एसपी अभिजीत आर शंकर, सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला समेत अन्य अधिकारियों ने अंबेडकरनगर जिले की पृष्ठभूमि के बारे में जानकारी दी। जनपद की भौगोलिक स्थिति, शासन की प्रमुख योजनाओं, विकास की प्रगति, प्रशासनिक एवं पुलिस व्यवस्था से रूबरू कराया गया। अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग की योजनाओं व प्रगति पर संक्षिप्त प्रस्तुतीकरण भी दिया। परियोजना अधिकारी डीआरडीए अनिल सिंह ने जनपद का सामान्य परिचय व प्रमुख सरकारी योजनाओं का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया।
इसके बाद शहर कोतवाली, जिला अस्पताल, वन स्टॉप सेंटर का भी भ्रमण कर कार्यप्रणाली को समझा। इससे पहले प्रशिक्षु सिविल सेवा अधिकारियों का स्वागत एक जनपद एक उत्पाद के तहत तैयार उत्पादों से बने पटका, अंगवस्त्र व पुष्प गुच्छ भेंटकर किया गया। डीएम अनुपम शुक्ला ने बताया कि आगामी एक सप्ताह तक टांडा एवं अकबरपुर विकासखंडों के विभिन्न ग्रामों में रहकर वहां की स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा, आजीविका, ग्रामीण विकास, तथा अन्य सरकारी योजनाओं की जमीनी स्थिति का अध्ययन करेंगे। इसके अतिरिक्त अधिकारी शहरी निकायों और पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली को भी समझेंगे।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. संजय कुमार शैवाल, एडीएम न्यायिक रंजीत सिंह के अलावा प्रशिक्षणरत अधिकारी प्रभुतोषन मिश्रा, सुब्रत सिंह बालोट, सोनम नोरबू, प्रिया मीना, अभिजीत रामदास, पवित्रा पी, साहिल मीना, मोनीमा देपावथ, पवन कल्याण, शास्वत, आशीष कुमार मीना मौजूद रहे।