फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   civil service is someone's goal to become an engineer

सिविल सेवा तो किसी का लक्ष्य इंजीनियर बनना

Sun, 24 Jul 2022 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
civil service is someone's goal to become an engineer
अंबेडकरनगर। आईएससी परीक्षा में उत्तीर्ण हुए मेधावियों का सपना काफी आगे तक जाने का है। किसी का लक्ष्य सिविल सेवा में जाने का है तो कोई इंजीनियर बनने के साथ मैनेजमेंट के क्षेत्र में जाना चाहता है। मेधावियों ने अपनी आगे की सफलता को लेकर मजबूत इरादों का इजहार किया। कहा कि हमें अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए संसाधनों की परवाह नहीं करनी है। आगे बढ़कर अपने लक्ष्य को हासिल करना है।
विज्ञापन

सिविल सेवा में जाना चाहती हैं विदुषी
आईएससी विज्ञान वर्ग में 97 प्रतिशत अंक हासिल करने वाली अकबरपुर नगर के एलआईसी गली निवासी विदुषी श्रीवास्तव सिविल सर्विस में जाना चाहती हैं। अकबरपुर नगर के सेंट पीटर्स से इंटरमीडिएट उत्तीर्ण करने के बाद खुशी का इजहार करते हुए विदुषी ने कहा कि सफलता का श्रेय परिवार के सदस्यों के साथ ही गुरुजनों को जाता है। सफलता की दो सीढ़ी पार चुकी हूं, अब आगे भी इस प्रकार की सफलता को बरकरार रखना है। राजकीय डिग्री कॉलेज आलापुर में लिपिक के पद पर कार्य करने वाली माता डॉ. आकांक्षा श्रीवास्तव ने पुत्री की सफलता पर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

एमबीए की डिग्री लेंगी तनिष्ठा
वाणिज्य वर्ग में 97.75 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉप करने वाली सेंट पीटर्स की छात्रा औलियापुर निवासी तनिष्ठा वर्मा आगे चलकर एमबीए करना चाहती हैं। सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि अब उनका उद्देश्य अच्छे कॉलेज से एमबीए करना है। प्रतिदिन आठ घंटे पढ़ाई करने वाली तनिष्ठा ने कहा कि यदि समय सारिणी बनाकर परीक्षा की तैयारी की जाए, तो सफलता जरूर मिलेगी। बिजनेसमैन पिता राधेकृष्ण व चिकित्सक माता डॉ. सुधा ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद थी कि उनकी पुत्री परिवार व स्कूल का नाम रोशन करेगी। सेंट पीटर्स के प्रधानाचार्य फादर विल्सन ने मुंह मीठा कराते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंजीनियर बनना है साहिल का सपना
विज्ञान वर्ग में जिले की टॉप टेन में दूसरे स्थान पर रहने वाले मुरादाबाद मोहल्ला निवासी साहिल मेंहदी का सपना इंजीनियर बनने का है। 96.75 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले साहिल ने कहा कि वे शुरुआती दौर से ही इंजीनियर बनने का सपना देखते आए हैं। इस अब इस सपने को पूरा करने का समय आ गया है। शिक्षिका माता किशवर फातिमा ने बेटे की सफलता पर खुशी का इजहार किया। पिता मेंहदी ने कहा कि उनके बटे ने परिवार का नाम रोशन किया है।
टॉप टेन सूची
1. तनिष्ठा वर्मा 97.75 प्रतिशत
2. विदुषी श्रीवास्तव 97 प्रतिशत
3. साहिल मेंहदी 96.75
4. इशान तिवारी 96 प्रतिशत
प्रियांशी वर्मा 96 प्रतिशत
वेदांत सिंह 96 प्रतिशत
5. दीक्षा वर्मा 95.75 प्रतिशत
6. प्रियांशु तिवारी 95.5 प्रतिशत
7. इकरा तबस्सम 91.5 प्रतिशत
शाईफा खान 91.5 प्रतिशत
8. ऐश्वर्या गुप्ता 90.25 प्रतिशत
9. अमन सिंह यादव 88.25 प्रतिशत
10. आयुषी वर्मा 87.75 प्रतिशत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed