{"_id":"62ded77ae5ee390c003cced8","slug":"children-get-a-gift-will-become-adarsh-composite-school-ambedkar-nagar-news-lko6411298192","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को मिला तोहफा, बनेगा आदर्श कंपोजिट विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को मिला तोहफा, बनेगा आदर्श कंपोजिट विद्यालय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। परिषदीय विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। माध्यमिक स्तर तक की पढ़ाई के लिए अब बच्चों को दूरदराज के इलाकों तक की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। जिले के सूरापुर में आदर्श कंपोजिट विद्यालय की स्थापना होगी। इससे एक ही परिसर में कक्षा एक से लेकर कक्षा 12 तक की पढ़ाई की पूरी व्यवस्था मिलेगी।
इसमें गुणवत्ता युक्त शिक्षा के लिए स्मार्ट क्लास का संचालन भी होगा। ग्रामीण इलाकों के बच्चों को हाईटेक बनाने के लिए जिले में संचालित आठवीं तक के कंपोजिट विद्यालयों में से नौ को उच्चीकृत कर अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय में विस्तारित किया जाएगा ताकि ब्लॉक के बच्चों को कक्षा एक से 12 तक की पढ़ाई सुविधा मिल सके। योजना के तहत प्रत्येक विकास खंड में एक-एक अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय उच्चीकृत होगा।
जिले में कुल कक्षा आठ तक की शिक्षा के लिए 283 कंपोजिट विद्यालय संचालित हैं। इन विद्यालयों से कक्षा आठ तक की शिक्षा हासिल करने के बाद बच्चों को कक्षा 9 से 12 तक की पढ़ाई के लिए दूरदराज स्थित स्कूलों तक की दौड़ लगानी पड़ती है। ऐसे विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को माध्यमिक स्तर तक की शिक्षा हासिल करने में कोई परेशानी न आए, इसके लिए राज्य सरकार ने जिले के प्रत्येक जिले में एक कंपोजिट विद्यालय को उच्चीकृत कर उसे आदर्श कंपोजिट विद्यालय के बतौर विस्तारित कर संचालित करने का कार्य होगा।
विज्ञापन
बीएसए कार्यालय के निर्माण प्रभारी विकास ने बताया कि योजना के तहत जिले के टांडा तहसील क्षेत्र के सूरापुर स्थित कंपोजिट विद्यालय को उच्चीकृत कर माध्यमिक विद्यालय का दर्जा दिया जाएगा। शीघ्र ही इसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी जाएगी। इस संबंध में बीएसए भोलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जिले में निर्मित होने वाले एक आदर्श कंपोजिट विद्यालय व नौ अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय का चयन कर लिया गया है। इनके निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो सके, इसके लिए शीघ्र ही रिपोर्ट भेजी जाएगी।
इन कंपोजिट विद्यालयों का हुआ चयन
बीएसए कार्यालय के अनुसार जिन कंपोजिट विद्यालयों को अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय के रूप में उच्चीकृत किया जाएगा, उसमें अकबरपुर विकास खंड में कंपोजिट विद्यालय रामपुर सकरवारी, बसखारी में बनियानी, भीटी में रामपुर गिरंट, कटेहरी में लोहरा बरामदपुर, जलालपुर में कादीपुर, रामनगर में इसौरी नसीरपुर, जहांगीरगंज में देवरिया बुजुर्ग, भियांव में रामगढ़ व टांडा विकास खण्ड में कम्पोजिट विद्यालय खासपुर शामिल है।