{"_id":"6849cd908a78035d5d069434","slug":"chief-minister-will-come-tomorrow-will-inaugurate-and-lay-the-foundation-stone-of-198-projects-worth-rs-1184-crore-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-136450-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: कल आएंगे मुख्यमंत्री, 1,184 करोड़ की 198 परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण व शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: कल आएंगे मुख्यमंत्री, 1,184 करोड़ की 198 परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण व शिलान्यास
Thu, 12 Jun 2025 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Thu, 12 Jun 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
सीएम के दौरे को लेकर तैयारियों का जायजा लेते डीएम व एसपी।
अंबेडकरनगर। जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन शुक्रवार को होगा। वे श्रवण धाम का निरीक्षण कर यहां पर्यटन विभाग की ओर से कराए जाने वाले विकास कार्यों का जायजा लेंगे। साथ ही शिवबाबा धाम में दर्शन-पूजन कर जनसभा को संबोधित करेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री 1,184 करोड़ की 198 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। इसी के साथ कृषक दुर्घटना बीमा योजना समेत अन्य योजनाओं के लाभार्थियों को डेमो चेक, प्रशस्तिपत्र व स्वीकृतिपत्र देंगे। उनके आगमन के मद्देनजर आईजी अयोध्या परिक्षेत्र प्रवीण कुमार ने तैयारियों का जायजा लिया।
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन एवं पुलिस महकमा अलर्ट हो गया है। मुख्यमंत्री शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे यहां पहुंचेंगे और एक बजे तक रहेंगे। तैयारियों को लेकर बुधवार सुबह डीएम अनुपम शुक्ला ने एसपी केशव कुमार, सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला, एडीएम डॉ. सदानंद गुप्ता समेत अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर रूपरेखा तैयार की। इसके बाद तमाम प्रशासनिक अधिकारियों के साथ शिवबाबा धाम और श्रवण धाम का भ्रमण कर व्यवस्थाएं देखीं।
अलग-अलग विभागों के अफसरों की जिम्मेदारियां तय की गईं। दोनों धार्मिक स्थलों की साफ-सफाई के साथ सड़कों की मरम्मत जैसे अन्य तमाम कार्य शुरू करा दिए गए हैं। लोक निर्माण विभाग को हेलीपैड, मंच व पंडाल बनाने का जिम्मा सौंपा गया है। वहीं, सीडीओ की अगुआई में विकास विभाग के अफसरों ने अपने-अपने विभागों की करीब 198 परियोजनाओं का मुख्यमंत्री के हाथों लोकार्पण व शिलान्यास कराने के लिए लेखा-जोखा तैयार करना शुरू किया है। दोपहर में आईजी प्रवीण कुमार ने दोनों धार्मिक स्थलों का निरीक्षण कर तैयारियों को देखा। डीएम व एसपी को सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
431 लाभार्थियों को मिलेंगे 20.78 करोड़
शासन की ओर से कृषक दुर्घटना बीमा के लाभार्थियों को मदद मुहैया कराने के लिए बजट जारी किया है। मुख्यमंत्री के आगमन के मौके पर जिले के 431 लाभार्थियों के खाते में 20.78 करोड़ रुपये भेजे जाएंगे। मुख्यमंत्री कुछ लाभार्थियों को मंच पर डेमो चेक का वितरण करेंगे।
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को देखते हुए तैयारियां की जा रही हैं। जिन परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास होना है, उनकी रूपरेखा तैयार हो रही है। सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है।
- अनुपम शुक्ला, डीएम