{"_id":"5701617c4f1c1b1d29c810d2","slug":"checked-69-thousand-up-boards-answer-sheets","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड की 69 हजार उत्तर पुस्तिकाएं जांची गईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड की 69 हजार उत्तर पुस्तिकाएं जांची गईं
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Mon, 04 Apr 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की कॉपियां जांचते परीक्षक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य रविवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। रविवार को कुल 69 हजार 80 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। हालांकि मूल्यांकन को लेकर परीक्षकों की लापरवाही कम होने का नाम नहीं ले रही है। रविवार को पांचवें दिन भी 375 परीक्षक मूल्यांकन के लिए नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन
बीते 30 मार्च से जिले के तीन केंद्रों बीएन इंटर कालेज अकबरपुर, जनता इंटर कालेज फत्तेपुर बड़ेपुर जलालपुर व सरदार पटेल स्मारक इंटर कालेज लारपुर में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य प्रारंभ हुआ था।
विज्ञापन
इन तीनों केंद्रों पर 8 लाख से अधिक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होना है। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए शिक्षा विभाग ने बढ़ चढ़कर दावा किया था। हालांकि पहले ही दिन शिक्षा विभाग की भी तैयारियों की पोल खुल गई।
विज्ञापन
कहीं प्रकाश की समुचित व्यवस्था नहीं थी, तो कहीं पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं थी। इसे लेकर परीक्षकों ने शिकायत भी दर्ज कराई, लेकिन इस तरफ कोई ठोस कदम अब तक नहीं उठाया जा सका। इतना ही नहीं, मूल्यांकन को लेकर परीक्षकों की भी मनमानी लगातार सामने आती रही।
पहले दिन ही सभी परीक्षक केंद्रों पर नहीं पहुंच सके। यह सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। रविवार को 375 परीक्षक अपने अपने मूल्यांकन केंद्रों पर नहीं पहुंच सके। डीआईओएस डॉ. आरपी वर्मा ने बताया कि मूल्यांकन केंद्रों पर सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। बताया कि रविवार को कुल 69 हजार 80 कापियों की जांच हुई।