{"_id":"6a357ac67bbfed5ff802fe90","slug":"cheated-of-50-thousand-by-promising-a-job-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-158848-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगे 50 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगे 50 हजार
विज्ञापन
सुलेमपुर। विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 50 हजार रुपये ठगी का मामला प्रकाश में आया है। एसपी के आदेश पर पुलिस आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है।
टांडा के मेहनिया नेहरूनगर निवासी रेखा देवी के मुताबिक काजीपुरा निवासी मोहम्मद अशरफ ने उनके बेटे पंकज को कुवैत में नौकरी दिलाने का झांसा देकर वर्ष 2025 में 50 हजार रुपये लिए। कई माह बीत जाने के बाद जब आरोपी से पूछताछ की गई तो वह टालमटोल करने लगा। पीड़िता का कहना है कि जब उन्होंने अपना पैसा वापस मांगा तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और धमकी दी।
मामले की पुलिस के हस्तक्षेप के बाद आरोपी ने 10 हजार रुपये वापस कर दिए थे, जबकि शेष 40 हजार रुपये बाद में देने का आश्वासन दिया था। तय समय बीत जाने के बाद जब दोबारा रुपये मांगने पर आमादा फौजदारी हो गए। 24 फरवरी 2026 को शिकायत करने पर थाने बुलाने के बाद भी आरोपी के न पहुंचने पर एसपी से गुहार लगाई गई। इंस्पेक्टर दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। (संवाद)