फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Cheated by promising to get a job

Ambedkar Nagar News: नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी

Tue, 10 Jun 2025 10:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
Cheated by promising to get a job
अंबेडकरनगर। राजेसुल्तानपुर की एक महिला से मुकदमा दर्ज कराने के नाम पर रुपये ऐंठने और दो युवकों को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी किए जाने के मामले में पुलिस ने तथाकथित पत्रकार के विरुद्ध दो मुकदमे दर्ज किए हैं।
विज्ञापन

परसनपुर निवासी फूलमति देवी के मुताबिक जयसिंहपुर निवासी राजकुमार मौर्या ने उनके बडे़ बेटे मुकेश गौड़ को सफाई कर्मी की नौकरी दिलाने का वादा किया था। इसके एवज में उन्होंने उसे 16 हजार रुपये एडवांस में दिए थे। इसके अलावा उनके छोटे बेटे लोकेश को न्यूज रिपोर्टर बनाने के नाम पर 12 हजार रुपये ऐंठ लिए थे। न तो नौकरी दिलाई न ही रुपये ही वापस कर रहा है।
विज्ञापन

वहीं क्षेत्र की एक अन्य महिला ने पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि तीन जून को जब वह अपने साथ हुई एक मारपीट व अभद्रता की घटना का केस दर्ज कराने पहुंची तो थाने से कुछ दूरी पर पान की गुमटी के पास आरोपी राजकुमार मौर्या ने उसे रोक लिया और केस दर्ज कराने के नाम पर 10 हजार रुपये की मांग की। मना करने पर डरा धमकाकर पांच हजार रुपये ले लिए थे। थाना प्रभारी विजय तिवारी ने बताया कि महिलाओं से रुपये ऐंठने के दोनों मामलों के अलावा महिला से मारपीट व अभद्रता का केस दर्ज करा लिया गया है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed